{"_id":"5b7842f542c7924661543ca5","slug":"vishal-dadlani-and-neha-donate-rs-one-lakh-each-to-keshav-lal","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशाल-नेहा ने फुटपाथ के हारमोनियम वादक को दी मोटी रकम, बना दिया बैठे बिठाए लखपति","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
विशाल-नेहा ने फुटपाथ के हारमोनियम वादक को दी मोटी रकम, बना दिया बैठे बिठाए लखपति
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 18 Aug 2018 10:03 PM IST
विज्ञापन
विशाल डडलानी और नेहा कक्कड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गायक और संगीतकार विशाल ददलानी और नेहा कक्कड़ ने दरियादिली की मिसाल पेश की है। दोनों ने पुणे के फुटपाथ पर पिछले 30 सालों से हारमोनियम बजा रहे केशव लाल को एक-एक लाख रुपये देकर मदद की है। यही नहीं, केशव लाल को ‘इंडियन आइडल 10’ के सेट पर बुलाया गया जहां उन्हें शो के प्रतिभागियों और जजों ने भरपूर सम्मान दिया।
विज्ञापन
इस दौरान विशाल ने कहा, ‘शो में केशव लालजी को देखना हमारा सौभाग्य है। ऐसे आदमी को देखना बहुत अच्छा लगता है जिसने अपना पूरा जीवन संगीत को समर्पित कर दिया हो। मैं अपने मित्रों और उद्योग में मौजूद लोगों से गुजारिश करूंगा कि वह केशव लालजी की हर संभव मदद करें।’ केशव लाल शो में अपनी पत्नी सोनी बाई के साथ पहुंचे।
विज्ञापन
केशव लाल ने सफलता की चोटी पर पहुंचने से लेकर अपनी संपत्ति खो देने तक की कहानी बताई। उन्होंने कहा कि केवल संगीत ही उनके लिए मायने रखता है। यह सलाह भी दी कि हर किसी को अपने जुनून के प्रति ईमानदार होना चाहिए। केशव लाल ने दिग्गज फिल्मकार वी शांताराम और संगीतकार कल्याणजी-आनंदजी के साथ काम किया है और उनके साथ हारमोनियम पर ‘आवारा हूं’ गीत को गाया भी है।
विज्ञापन