फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   vishal bharadwaj visits priyanka chopra new york restaurant sona praises and shared pictures

Priyanka Chopra: विशाल भारद्वाज ने विदेश में उठाया देसी खाने का लुत्फ, इस अंदाज में की प्रियंका चोपड़ा के रेस्टोरेंट की तारीफ

Tue, 19 Apr 2022 12:51 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Tue, 19 Apr 2022 12:51 PM IST
सार

विशाल भारद्वाज प्रियंका के रेस्टोरेंट में देसी खाना चखने के लिए पहुंच गए। जिसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीर शेयर की है, जिस पर प्रियंका चोपड़ा का रिएक्शन आया है। 
 

विज्ञापन
vishal bharadwaj visits priyanka chopra new york restaurant sona praises and shared pictures
प्रियंका चोपड़ा, विशाल भारद्वाज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा शादी के बाद इन दिनों अमेरिका में रह रही हैं। प्रियंका फिल्मों के साथ-साथ बिजनेस भी करती हैं। विदेश में उनका एक रेस्टोरेंट चलता है, जहां वह देसी खाना सर्व होता है। फिल्ममेकर विशाल भारद्वाज इन दिनों न्यूयॉर्क में हैं। ऐसे में वह भी प्रियंका के रेस्टोरेंट में देसी खाना चखने के लिए पहुंच गए। जिसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीर शेयर की है, जिस पर प्रियंका चोपड़ा का रिएक्शन आया है। 

विज्ञापन


विशाल भारद्वाज ने की तारीफ
विशाल भारद्वाज ने प्रियंका के रेस्टोरेंट के देसी खाने की काफी तारीफ की। ट्विटर पर लिखा, 'दोस्तों के साथ प्यारी रात और न्यूयॉर्क में सबसे स्वादिष्ट देसी खाना। # न्यूयॉर्क @ प्रियंका चोपड़ा।' विशाल भारद्वाज की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रियंका ने जवाब दिया, बहुत खुशी है कि आपको यह पसंद आया सर। किसी भी समय आपका स्वागत है। @ विशाल भारद्वाज।' बता दें कि विशाल ने ऐक्ट्रेस के साथ 'कमीने' और '7 खून माफ' जैसी फिल्में की हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इन फिल्मों में आने वाली हैं नजर
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका फरहान अख्तर की फिल्म 'जी ले जरा' में दिखाई देने वाली हैं। इस फिल्म में वह आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। इसके अलावा उनके पास 'सिटाडेल', 'टेक्स्ट फॉर यू' और 'एंडिंग थिंग्स' सहित कई प्रोजेक्ट्स हैं। वहीं विशाल भारद्वाज, तब्बू, अली फजल और अन्य अभिनेताओं के साथ फिल्म 'खुफिया' लेकर आ रहे हैं। यह फिल्म अमर भूषण के 'एस्केप टू नोवेयर' नामक एक जासूसी उपन्यास पर आधारित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed