{"_id":"625e62f1234324751e79b659","slug":"vishal-bharadwaj-visits-priyanka-chopra-new-york-restaurant-sona-praises-and-shared-pictures","type":"story","status":"publish","title_hn":"Priyanka Chopra: विशाल भारद्वाज ने विदेश में उठाया देसी खाने का लुत्फ, इस अंदाज में की प्रियंका चोपड़ा के रेस्टोरेंट की तारीफ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Priyanka Chopra: विशाल भारद्वाज ने विदेश में उठाया देसी खाने का लुत्फ, इस अंदाज में की प्रियंका चोपड़ा के रेस्टोरेंट की तारीफ
Tue, 19 Apr 2022 12:51 PM IST
निधि पाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Tue, 19 Apr 2022 12:51 PM IST
सार
विशाल भारद्वाज प्रियंका के रेस्टोरेंट में देसी खाना चखने के लिए पहुंच गए। जिसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीर शेयर की है, जिस पर प्रियंका चोपड़ा का रिएक्शन आया है।
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा, विशाल भारद्वाज
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा शादी के बाद इन दिनों अमेरिका में रह रही हैं। प्रियंका फिल्मों के साथ-साथ बिजनेस भी करती हैं। विदेश में उनका एक रेस्टोरेंट चलता है, जहां वह देसी खाना सर्व होता है। फिल्ममेकर विशाल भारद्वाज इन दिनों न्यूयॉर्क में हैं। ऐसे में वह भी प्रियंका के रेस्टोरेंट में देसी खाना चखने के लिए पहुंच गए। जिसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीर शेयर की है, जिस पर प्रियंका चोपड़ा का रिएक्शन आया है।
विज्ञापन
विशाल भारद्वाज ने की तारीफ
विशाल भारद्वाज ने प्रियंका के रेस्टोरेंट के देसी खाने की काफी तारीफ की। ट्विटर पर लिखा, 'दोस्तों के साथ प्यारी रात और न्यूयॉर्क में सबसे स्वादिष्ट देसी खाना। # न्यूयॉर्क @ प्रियंका चोपड़ा।' विशाल भारद्वाज की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रियंका ने जवाब दिया, बहुत खुशी है कि आपको यह पसंद आया सर। किसी भी समय आपका स्वागत है। @ विशाल भारद्वाज।' बता दें कि विशाल ने ऐक्ट्रेस के साथ 'कमीने' और '7 खून माफ' जैसी फिल्में की हैं।
विज्ञापन
What a lovely night with friends and the most delicious desi food with a twist in NY. #SonaNewYork @priyankachopra pic.twitter.com/VhHiFLTTqa
— Vishal Bhardwaj (@VishalBhardwaj) April 17, 2022
विज्ञापन
इन फिल्मों में आने वाली हैं नजर
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका फरहान अख्तर की फिल्म 'जी ले जरा' में दिखाई देने वाली हैं। इस फिल्म में वह आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। इसके अलावा उनके पास 'सिटाडेल', 'टेक्स्ट फॉर यू' और 'एंडिंग थिंग्स' सहित कई प्रोजेक्ट्स हैं। वहीं विशाल भारद्वाज, तब्बू, अली फजल और अन्य अभिनेताओं के साथ फिल्म 'खुफिया' लेकर आ रहे हैं। यह फिल्म अमर भूषण के 'एस्केप टू नोवेयर' नामक एक जासूसी उपन्यास पर आधारित है।