फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   virgin women diaries 4k web series will show in vertical and landscape form

वर्टिकल और लैंडस्केप दोनों तरह से देखी जा सकेगी 4के पर शूट हुई ये पहली वेब सीरीज

Mon, 25 Feb 2019 06:45 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई Published by: भावना शर्मा Updated Mon, 25 Feb 2019 06:45 PM IST
विज्ञापन
virgin women diaries 4k web series will show in vertical and landscape form
virgin women diaries
'वर्जिन वुमन डायरीज' के सीजन वन के बादसीजन-2 की वेब सीरीज अब और नई खूबियों के साथ देखी जा सकेगी। डायरेक्टर-एक्टर कबीर सदानंद ने कहा कि इस नए सीजन में कॉमेडी और बोल्डनेस के साथ-साथ रहस्य भरपूर होगा। 
विज्ञापन


'वर्जिन वुमन डायरीज' सीजन वन में एक 18 साल की लड़की की कहानी दिखाई गई थी जो अपनी वर्जिनिटी खत्म करने की कोशिश करती है। इस बोल्ड सब्जेक्ट को दर्शकों ने खूब सराहा था। नया सीजन पहले से भी ज्यादा मनोरंजन से भरा होगा। सीजन-2 की सबसे बड़ी खासियत ये होगी कि ये दुनिया का पहला ऐसा वेब शो होगा जिसे वर्टिकल और लैंडस्केप दोनों तरह से शुट किया गया है। इस कहानी में ड्रामे के साथ-साथ जबरदस्त ट्विस्ट भी होगा। 
विज्ञापन


इस पूरी वेब सीरीज को 4के पर शूट किया गया है। यह वेब सिरीज लहरेन एप,  एप के ऑफिशियल फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल पर वर्टिकल और लैंडस्केप दोनों प्रारूपों में देखी जा सकेगी। सीजन-2 में पिछली कहानी को आगे ले जाते हुए रिश्तों की सच्चाई के साथ अगले लेवल की कहानी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीजन-2 में अर्चित अग्रवाल, धीरज तोतलानी, निशांत शांडिल्य, मृदंजलि रावल, अमित बहल, आरजे ग्लेन और सुमंतो रॉय जैसे सितारे हैं। डायरेक्टर सदानंद ने ये भी कहा,“शुरुआत से ही हम स्पष्ट थे कि हम अच्छा कंटेन्ट पब्लिक को परोसें। ऑनलाइन स्पेस के लिए रचनाकारों की एक नई नस्ल तैयार की जा रही है। पहले सीजन की कहानी सफल रही और सीजन-2 अब  शो को अगले स्तर तक ले जाने वाला है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed