फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   virat kohli search home for anushka sharma

अनुष्का से अकेले मिलने के लिए विराट ने लिया फ्लैट

Wed, 17 Dec 2014 12:44 PM IST
Updated Wed, 17 Dec 2014 12:44 PM IST
विज्ञापन
virat kohli search home for anushka sharma
विराट और अनुष्का के बीच अब कुछ भी लुका-छिपा नहीं रह गया है। दोनों सार्वजनिक तौर पर एक-दूसरे के साथ मोहब्बत में होने की बात मान चुके हैं। विराट दिल्ली में रहते हैं और अनुष्का मुंबई में। जब क्रिकेट की टीम विदेश रवाना होती है तो इन दिनों विराट कोहली दिल्ली से फ्लाइट न पकड़कर मुंबई से पकड़ते है।
विज्ञापन


इसी दौरान वह अपनी प्रेमिका अनुष्का शर्मा से मिल भी लेते हैं। लेकिन अनुष्का से मिलने के लिए विराट को अनुष्का के घर आना पड़ता है। कई बार अनुष्का के भाई ही विराट को घर लाते और ले जाते दिखते हैँ। लेकिन अब लगता है विराट को अनुष्का के घर वालों की मौजूदगी अखरने लगी है। खबरें हैं कि विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा के लिए मुंबई में ही घर दिखवाना शुरू किया है। वह यह घर रेंट पर लेंगे।
विज्ञापन

कब तक रहेंगे साथ में?

virat kohli search home for anushka sharma

इस घर का उपयोग विराट कोहली तब करेंगे जब वह मुंबई में अनुष्का के साथ होंगे। देखते हैं यह मकान कब मिलता है और विराट तसल्ली से इस घर में अनुष्का के साथ कब से रह पाते हैं। आस्ट्रेलिया के लंबे दौर के बाद टीम इंडिया को दो महीने से अधिक समय के लिए आस्ट्रेलिया में ही वर्ल्ड कप के लिए रूकना है।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की तरफ से यह साफ हो चुका है कि वह शादी करेंगे। शादी के लिए दोनों ही परिवार गंभीर हैं। एक-दूसरे के परिवार इस रिश्ते पर मोहर लगाने के लिए मिल भी चुके हैं। देखना यह है कि शादी का यह बंधन कब तक बंधता है। देखना यह भी होगा कि क्या शादी के बाद अनुष्का विराट के घर रहने के लिए मुंबई छोड़ दिल्ली आ जाएगीं या फिर विराट का परिवार मुंबई शिफ्ट कर जाएगा?

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed