फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   virat and anushka on leave

इन दिनों रात-दिन साथ हैं अनुष्का-विराट

Fri, 13 Jun 2014 08:18 AM IST
Updated Fri, 13 Jun 2014 08:18 AM IST
विज्ञापन
virat and anushka on leave

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की लव स्टोरी बिना किसी बाधा के जारी है। इंडिया में तो दोनों की खबरें आती ही हैं, लेकिन अब खबर बार्सिलोना यानी स्पेन से आ रही है।

विज्ञापन


सूत्र कह रहे हैं कि अनुष्का ने निर्देशक जोया अख्तर की फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ की एक विशाल जहाज पर चल रही शूटिंग से पिछले दिनों तीन दिनों का ब्रेक लिया और अपने बॉयफ्रेंड के साथ स्पेन की गलियों में गायब हो गई। असल में इस फिल्म में बड़े सितारे हैं और उन्हें जहाज पर बांध कर नहीं रखा जा सकता।

विज्ञापन

पहले प्रियंका निकलीं

virat and anushka on leave

सेट पर मौजूद सूत्रों की मानें तो सबसे पहले प्रियंका चोपड़ा ने निर्देशक से कहा कि मुंबई में उनके पिता के नाम पर एक सड़क का नाम रखा जा रहा है, जिसके उद्घाटन कार्यक्रम में उनका मौजूद होना बहुत जरूरी है। यह कह कर वह दो दिन के लिए मुंबई आ गईं।

मौका देखकर फिल्म के हीरो रणवीर सिंह ने भी घोषणा कर दी कि उनकी गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण दो दिन आ रही हैं, अतः वे भी छुट्टी लेंगे। फिर रह गईं अनुष्का। उन्होंने तत्काल अपने बॉयफ्रेंड को सेट पर मिल रहे छोटे से ब्रेक की खबर दे दी। नतीजा यह कि इन दिनों बांग्लादेश दौरे के लिए टीम में नहीं लिए गए इस क्रिकेटर ने सीधे स्पेन की फ्लाइट पकड़ ली।

गायब हो गईं अनुष्का

virat and anushka on leave

इसके बाद फिल्म यूनिट ने अनुष्का को सेट पर नहीं देखा। सूत्रों के अनुसार स्पेन में रहने वाले कुछ भारतीयों ने इन दोनों को बार्सिलोना की गलियों में देखा है। हालांकि किसी को पता नहीं है कि दोनों आखिर रह कहां रहे हैं। खैर, बताया जा रहा है कि विराट का इरादा इंग्लैंड दौरे पर जाने से पहले ज्यादा से ज्यादा समय बार्सिलोना में ही बिताने का है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed