फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vir Das tweeted about a nostalgic time in his life Got trolled and then gave a befitting reply

Vir Das: गर्लफ्रेंड की यादें साझा करने पर ट्रोल हुए वीर दास, एक्टर ने शख्स को दिया बेहतरीन जवाब

Thu, 27 Jul 2023 02:30 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Thu, 27 Jul 2023 02:30 PM IST
सार

वीर दास ने अपने जीवन की एक याद को ट्वीट के जरिए लोगों के साथ साझा किया। हालांकि, इस पर एक शख्स ने उन्हें ट्रोल कर दिया, जिस पर एक्टर करारा जवाब पेश करते नजर आए। 

विज्ञापन
Vir Das tweeted about a nostalgic time in his life Got trolled and then gave a befitting reply
वीर दास - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वीर दास अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी बुद्धिमता साबित करते नजर आते हैं। एक्टर-कॉमेडियन को समय-समय पर सोशल मीडिया यूजर्स से जुड़ते और उनके विवादित सवालों के बेहतरीन जवाब देते देखा जाता है। इसी कड़ी में वीर एक दफा फिर अपने फैंस के साथ जुड़े और गर्लफ्रेंड को लेकर किए गए सवाल का शानदार जवाब देकर सुर्खियों में आ गए। 

विज्ञापन

वीर दास ने पुराने दिनों को किया याद

वीर दास ने हाल ही में एक ट्वीट किया, जिस पर एक शख्स ने उनका मजाक उड़ाया। हालांकि, वीर भी इस पर चुप नहीं रहे और यूजर को करारा जवाब देते नजर आए। दरअसल, एक्टर-कॉमेडियन ने एक ट्वीट में पुराने दिनों को याद कर लिखा, 'जब मैं 21 वर्ष का था तो मैं और मेरी तत्कालीन गर्लफ्रेंड दोनों पूरी तरह टूट गए थे। बड़े सहायता पैकेज पर भारत के दो बच्चे। इसलिए क्रिसमस ईव पर हम मॉल गए और एक-दूसरे को 2000 डॉलर का काल्पनिक बजट दिया, और एक घंटे के लिए अलग हो गए। ऐसा महसूस हो रहा था कि पूरा संसार एक ही समय पर सामने था।'

विज्ञापन


Gadar 2: 'राजनीतिक ताकतें ही नफरत पैदा करती हैं', ट्रेलर लॉन्च में IND-PAK के रिश्तों पर बोले सनी देओल
विज्ञापन
विज्ञापन


काल्पनिक क्रिसमस पर लिखी यह बात 

वीर दास ने आगे लिखा, 'हम फिर वापस मिले और एक दुकान से दूसरी दुकान जाकर दिखाया कि अगर हमारे पास पैसे होते तो हम एक-दूसरे के लिए क्या खरीदते। एक पूरी तरह से काल्पनिक क्रिसमस। फिर हमने आइसक्रीम बांटी, घर जाने के लिए बस ली। कई वर्षों के बाद, एक फिल्म लिखने के लिए, दूसरे भाग में एक क्षण की आवश्यकता होती है, जो आपको एक जोड़े के लिए तैयार करता है। यादें कहीं से आती हैं, और उस दृश्य को स्क्रीनप्ले में डाल देती हैं।'

Kennedy: 14वें इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में होगी 'केनेडी' की स्क्रीनिंग, इस तारीख को जमेगा रंग

यूजर ने किया ट्रोल, एक्टर ने दिया जवाब

वीर दास के इस ट्वीट पर तमाम यूजर्स ने प्रतिक्रिया दी। खास तौर पर एक कमेंट था, जिसने वीर का ध्यान खींचा। यूजर ने कहा, 'तुझ नमूने की गर्लफ्रेंड भी थी कमाल है।' इस पर वीर ने करारा जवाब दिया। एक्टर ने लिखा, 'सनी, एक दिन तेरी लाइफ में भी प्यार आएगा, बिना कीबोर्ड वाला प्यार। मजबूत रहो।' वर्कफ्रंट की बात करें तो वीर दास बीते वर्ष दिसंबर महीने में स्टैंड-अप स्पेशल 'लैंडिंग' के साथ लौटे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed