फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vir Das postpones his upcoming November shows claiming he Got a huge acting opportunity

Vir Das: वीर दास ने फिर रद्द किए अपने शोज, जल्द होगा एक बड़ा एलान, विरोध नहीं यह है खास वजह

Mon, 14 Nov 2022 05:54 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 14 Nov 2022 05:54 PM IST
सार

पिछले कुछ समय से चल रहे विवादों के चलते अभिनेता और कॉमेडियन अपनी कॉमेडी के कारण चर्चाओं में बने हुए हैं। इसकी वजह से ही काफी समय से उनके शोज भी कैंसिल किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Vir Das postpones his upcoming November shows claiming he Got a huge acting opportunity
वीर दास - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय फिल्म उद्योग के जाने माने स्टैंड अप कॉमेडियन वीर दास इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। पिछले कुछ समय से चल रहे विवादों के चलते अभिनेता और कॉमेडियन अपनी कॉमेडी के कारण चर्चाओं में बने हुए हैं। इसकी वजह से ही काफी समय से उनके शोज भी कैंसिल किए जा रहे हैं। बीते सोमवार को भी कॉमेडियन ने अपना एक शो स्थगित होने की जानकारी अपने फैंस को दी थी। इसी क्रम में आज भी अभिनेता ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ अपने शो को लेकर एक जानकारी साझा की है, जिसमें उन्होंने फिर से अपने शो के रद्द होने की बात की है। लेकिन इसके पीछे विरोध नहीं बल्कि एक ऐसी वजह है, जिसे सुन उनके फैंस के चेहरों पर हंसी आ जाएगी।

विज्ञापन

पिछले काफी दिनों से लगातार विरोध का सामना कर रहे कॉमेडियन वीर दास ने सोमवार को अपने फैंस के साथ साझा किया कि उनके आगामी शो स्थगित कर दिए गए हैं क्योंकि उन्हें 'अभिनय का एक बड़ा अवसर' मिला है। दरअसल, वीर दास ने ट्विटर पर एक पोस्ट साझा की है, जिसमें अभिनेता ने कहा है कि उन्होंने अपने नवंबर के सारे कार्यक्रमों को आगे बढ़ा दिया है और वह जल्द ही उनकी नई डेट्स सभी के साथ साझा करेंगे।
Dangal Girl : आमिर खान की ऑनस्क्रीन बेटी को पड़ते हैं मिर्गी के दौरे, सेट पर हो जाती थीं बेहोश

विज्ञापन
विज्ञापन

वीर दास ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'यह एक कड़वा सच है। मैंने चार दिन पहले घोषणा की  थी... कि मैं महीनों से एक चीज के लिए ऑडिशन दे रहा था और अब जाकर मुझे अभिनय का एक बड़ा अवसर मिला है। इसके लिए नवंबर में मुझे कुछ तैयारियां करनी हैं, जिसके लिए मैं अपने इस महीने होने वाले प्रोग्राम्स को आगे बढ़ा रहा हूं।' आपको बता दें, वीर दास 'बदमाश कंपनी', 'डेल्ही बेली' और 'गो गोवा गॉन' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं।
Arbaaz Khan: खुद से 21 साल छोटी जॉर्जिया को डेट करने पर अरबाज खान ने तोड़ी चुप्पी, कही यह बात

विज्ञापन

इसके साथ ही वीर दास ने कहा कि उनके इस एक्टिंग प्रोजेक्ट की घोषणा जल्द ही की जाएगी। वह लिखते हैं, 'इसकी घोषणा जल्द ही की जाएगी और मुझे लगता है कि आप समझ जाएंगे कि क्यों मैं आपसे नई डेट्स पर मिलूंगा। आप मुझे स्क्रीन पर ऐसे देखेंगे जैसे आपने मुझे पहले कभी नहीं देखा है...।' वीर दास ने हाल ही में हिंदू दक्षिणपंथी समूहों के विरोध के बाद बेंगलुरु में अपने शो को आखिरी समय पर रद्द कर दिया था।
Priyanka Chopra: मस्ती के मूड में दिखीं प्रियंका चोपड़ा, दोस्त संग मिथुन के गाने पर थिरकती आईं नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed