फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   vinay pathak film premiere will be in Berlin

विनय पाठक की फिल्म का बर्लिन में प्रीमियर, नक्सलवाद पर है आधारित

Wed, 06 Feb 2019 11:54 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई Published by: Mishra Mishra Updated Wed, 06 Feb 2019 11:54 AM IST
विज्ञापन
vinay pathak film premiere will be in Berlin
विनय पाठक - फोटो : सोशल मीडिया
भारत और जर्मनी के सहयोग से बनी और भारत के नक्सली इलाकों में शूट की गई निर्देशक उदिता भार्गव की फिल्म डस्ट का प्रीमियर बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में होने जा रहा है। इस फिल्म फेस्टिवल में दो और भारतीय महिला निर्देशकों की फिल्में भी दिखाई जाएंगी। ये फिल्में हैं निर्देशक जोया अख्तर की फिल्म गली बॉय और निर्देशक रीमा दास की फिल्म बुलबुल कैन सिंग। 
विज्ञापन


ऑस्कर विजेता फिल्म स्लमडॉग मिलिनेयर के निर्देशक डैनी बॉयल के साथ काम कर चुकीं उदिता की फिल्म भारत में नक्सलवाद की कहानी कहती है। उदिया कहती हैं, ‘फिल्म डस्ट की यात्रा बर्लिन फिल्म फेस्टिवल से शुरू हो रही है, ये पूरी टीम का हौसला बढ़ाने वाली बात है। फिल्म की यूनिट के तमाम सारे लोग बर्लिन से ही हैं और इसके चलते ये मौका हमारे लिए खास जश्न का भी है। मुझे जोया और रीमा की फिल्मों से भी बहुत उम्मीदें हैं और मैं दोनों की फिल्में जरूर देखूंगी। और, अपनी फिल्म देखने का निमंत्रण भी दोनों को जरूर दूंगी।’
विज्ञापन


फिल्म डस्ट में अबू बकर गोलू, कल्याणी मुले, अमृता बागची के अलावा मशहूर अभिनेता विनय पाठक की अहम भूमिकाएं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed