फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vikrant Massey wishes wife sheetal thakur Happy Birthday share photos

सनसेट की तस्वीरों के साथ विक्रांत मैसी ने पत्नी शीतल को दी जन्मदिन की बधाई, किया प्यार का इजहार

Wed, 12 Nov 2025 01:30 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Wed, 12 Nov 2025 01:30 PM IST
सार

Vikrant Massey Wife Sheetal Bday: अभिनेता विक्रांत मैसी की पत्नी शीतल ठाकुर का आज 12 नवंबर को जन्मदिन है। इस खास मौके पर विक्रांत ने शीतल को जन्मदिन की शुभकानाएं दी हैं। 
 

विज्ञापन
Vikrant Massey wishes wife sheetal thakur Happy Birthday share photos
विक्रांत और शीतल - फोटो : इंस्टाग्राम@vikrantmassey

विस्तार

आज 12वीं फेल एक्टर विक्रांत मैसी ने अपनी पत्नी शीतल के जन्मदिन पर प्यार जताया। विक्रांत ने शीतल के जन्मदिन पर कहा कि वह उनके प्रति आभारी हैं कि उन्होंने उन्हें अपना जीवनसाथी चुना।
विज्ञापन



 

विक्रांत मैसी का पोस्ट
विक्रांत मैसी ने अपनी पत्नी शीतल ठाकुर के जन्मदिन पर इंस्टाग्राम पर उनके लिए प्यार भरा संदेश लिखा। उन्होंने शीतल के साथ रोमांटिक तस्वीरें साझा कीं और लिखा कि वह उनके साथ जिंदगी बिताने के लिए आभारी हैं। तस्वीरों में दोनों पहाड़ों पर छुट्टियां मनाते और सूर्यास्त का आनंद लेते दिख रहे हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Vikrant Massey (@vikrantmassey)


विज्ञापन
विज्ञापन

विक्रांत मैसी और शीतल की शादी
विक्रांत और शीतल ने 2022 में शादी की थी। इस साल फरवरी में उन्होंने अपने बेटे वरदान का स्वागत किया। विक्रांत ने बेटे के जन्म की खुशी एक भावुक पोस्ट में साझा की थी। फादर्स डे पर भी उन्होंने शीतल और बेटे के साथ एक प्यारी तस्वीर पोस्ट कर पिता बनने की खुशी जताई।
विज्ञापन

विक्रांत का करियर
विक्रांत ने अपने करियर की शुरुआत साल 2007 में टीवी शो 'धूम मचाओ धूम' से की थी, जिसके बाद उन्हें 'बालिका वधू' धारावाहिक से पहचान मिली। उन्होंने फिल्म 'लूटेरा' के साथ बॉलीवुड में कदम रखा। '12वीं फेल' में विक्रांत के अभिनय को खूब पंसद किया गया। उन्होंने टीवी सीरियल्स और फिल्मों के अलावा वेब सीरीज में भी काम किया है। इस लिस्ट में 'मिर्जापुर' और 'क्रिमिनल जस्टिस' जैसी वेब सीरीज शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: 'एक सितारे का जन्म हुआ...', 28 के हुए आर्यन खान, 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' एक्टर रजत बेदी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed