फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vikramaditya Motwane Announce to make Shows On Emergency Tihar Jail After Success Of Aditi Rao Hydari jubilee

Vikramaditya Motwane: 'जुबली' के बाद विक्रमादित्य ने किया दो सीरीज का एलान, इमरजेंसी और तिहाड़ पर होंगी आधारित

Thu, 27 Jul 2023 08:23 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 27 Jul 2023 08:23 PM IST
सार

'जुबली' की सफलता के बाद, फिल्म निर्माता विक्रमादित्य मोटवानी ने अब दो राजनीतिक सीरीज बनाने का एलान किया है। उन्होंने इसके लिए समीर नायर की अप्लॉज एंटरटेनमेंट के साथ हाथ मिलाया है।

विज्ञापन
Vikramaditya Motwane Announce to make Shows On Emergency Tihar Jail After Success Of Aditi Rao Hydari jubilee
अप्लॉज एंटरटेनमेंट के अध्यक्ष के साथ विक्रमादित्य मोटवानी - फोटो : social media

विस्तार

'जुबली' जैसी शानदार वेब सीरीज बनाने वाले फिल्म मेकर विक्रमादित्य मोटवानी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल, अदिति राव हैदरी, अपारशक्ति खुराना समेत बेहतरीन स्टारकास्ट के साथ बेहतरीन वेब सीरीज बनाने वाले विक्रमादित्य मोटवानी ने अपने अगले प्रोजेक्ट्स का एलान कर दिया है। 'जुबली' की सफलता के बाद, फिल्म निर्माता विक्रमादित्य मोटवानी ने अब दो राजनीतिक सीरीज बनाने का एलान किया है। उन्होंने इसके लिए समीर नायर की अप्लॉज एंटरटेनमेंट के साथ हाथ मिलाया है।

विज्ञापन

'इंदिरा इमरजेंसी'
हाल ही में किए गए एलान में विक्रमादित्य मोटवानी ने खुलासा किया है कि उनकी आगामी सीरीज में एक का नाम 'इंदिरा इमरजेंसी' होगा। यह सीरीज एक तीन पार्ट में बंटी डॉक्युमेंट्री सीरीज है, जो दर्शकों को भारत के स्वतंत्रता के बाद के इतिहास के सबसे मुश्किल दौर में से एक इमरजेंसी को दिखाएगी। इसे पर्दे पर उतारने के लिए मेकर्स द्वारा पुराने फुटेज और एनीमेशन का इस्तेमाल किया जाएगा। 
Filmy Wrap: फिल्म इंडस्ट्री में पायरेसी पर लगेगी रोक और मराठी शो के सेट पर दिखा तेंदुआ, पढ़ें फिल्मी खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन

तिहाड़ कैदियों के इर्द-गिर्द बुनी सीरीज
विक्रमादित्य मोटवानी की दूसरी सीरीज सुनील गुप्ता और सुनेत्रा चौधरी द्वारा लिखित किताब 'ब्लैक वारंट - कन्फेशन्स ऑफ ए तिहाड़ जेलर' का रूपांतरण होने वाली है। इस सीरीज के जरिए भारत की सबसे बड़ी और कुख्यात जेल तिहाड़ और वहां बंद कैदियों के रहस्यों और पहेलियों को दर्शकों के सामने लाएगी। सीरीज की कहानी को एक युवा जेलर के माध्यम से बताया जाने वाला है।
Javed Akhtar: विवादों के बीच 'ओपेनहाइमर' को मिला जावेद अख्तर का साथ, रिव्यू में गीतकार ने की फिल्म की तारीफ

विज्ञापन

उत्साहित हैं विक्रमादित्य
इन दोनों प्रोजेक्ट्स के बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए, विक्रमादित्य मोटवानी ने कहा, 'मैं इन दोनों प्रोजेक्ट्स के लिए अप्लॉज एंटरटेनमेंट के साथ हाथ मिलाने के लिए बहुत उत्साहित हूं। ब्लैक वारंट और इंडी(आर)एज इमरजेंसी दोनों ही भारतीय इतिहास के महत्वपूर्ण अध्यायों को उजागर करते हैं।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Applause Entertainment (@applausesocial)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed