नामी बॉलीवुड डायरेक्टर के साथ अगली फिल्म करेंगे विजय वर्मा, शेयर की पोस्ट; लिखा- बहुत उत्साहित हूं
Vijay Varma Upcoming Film: विजय वर्मा की फिल्म ‘गुस्ताख इश्क’ को बॉक्स ऑफिस पर मनचाही सफलता नहीं मिली। इसके बावजूद उनके पास बड़े मेकर्स के ऑफर आ रहे हैं। हाल ही में एक्टर ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि वह एक नामी डायरेक्टर के साथ नया प्रोजेक्ट करने वाले हैं? कौन है वो डायरेक्टर?
विस्तार
शनिवार को विजय वर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पेज के स्टोरी सेक्शन में एक जानकारी साझा की। जिसमें उन्होंने अपने अपकमिंग फिल्म प्रोजेक्ट के बारे में बताया। एक्टर ने एक कैप्शन भी लिखा, ‘इसे लेकर काफी उत्साहित हूं।’ आखिर किस डायरेक्टर की फिल्म का हिस्सा बन रहे हैं विजय वर्मा?
विजय वर्मा फरहान अख्तर के साथ करेंगे अगला प्रोजेक्ट
जल्द ही विजय वर्मा, फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के एक्सेल एंटरटेनमेंट के साथ काम एक प्रोजेक्ट करने वाले हैं। विजय वर्मा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी से मिले एक कार्ड की तस्वीर शेयर की। एक्टर ने प्रोजेक्ट का नाम थोड़ा छिपाकर रखा। लेकिन इस प्रोजेक्ट को लेकर वह काफी एक्साइटेड हैं, इस बात का जिक्र विजय वर्मा ने किया है।
इन फिल्मों में भी नजर आएंगे विजय वर्मा
विजय वर्मा के पास कई और फिल्में हैं। वह ‘मटका किंग’ नाम की एक फिल्म कर कर रहे हैं। इसके अलावा वह एक और फिल्म ‘फैमिली बिजनेस’ कर रहे हैं, इसमें अनिल कपूर भी नजर आएंगे। इसके अलावा वह ‘लस्ट स्टोरी 3’ में भी दिखाई देंगे।
बड़े पर्दे पर ‘गुस्ताख इश्क’ जैसी फिल्म साथ करने वाले विजय वर्मा और फातिमा सना शेख असल जिंदगी में भी प्यार में गुस्ताखियां कर रहे हैं। इनके रिलेशनशिप में होने की खबरें, अफवाहें लगातार सामने आ रही हैं। दोस्तों की पार्टी, अवॉर्ड फंक्शन में दोनों को साथ देखा गया है। अपने इश्क का इजहार दोनों ने अब तक दुनिया के सामने नहीं किया है।