फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vijay Prakash Sharma know unknown facts about him

विजय प्रकाश शर्मा ने इस तरह शुरू किया था अपनी गायिकी का सफर, इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद ऐसे बने गायक

Sat, 09 May 2020 10:42 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 09 May 2020 10:42 AM IST
सार

  • इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले विजय प्रकाश किस तरह से संगीत की दुनिया में आगे बढ़ गए
  • विजय प्रकाश शर्मा ने स्कूल से ही संगीत की पढ़ाई करना शुरू कर दिया

विज्ञापन
Vijay Prakash Sharma know unknown facts about him
vijay prakash sharma - फोटो : social media

विस्तार

लॉकडाउन में बॉलीवुड सितारे भी अपने घर में हैं। हालांकि ये सितारे सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस का मनोरंजन कर रहे हैं। बॉलीवुड के मशहूर गायक विजय प्रकाश शर्मा भी लॉकडाउन के बीच अपने फैंस का मनोरंजन कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने अमर उजाला से भी बातचीत की। अपने गानों से लाखों दिलों की जीतने वाले विजय प्रकाश शर्मा अमर उजाला के साथ जुड़े और ढेर सारी बातों के साथ ही दर्शकों का मनोरंजन भी किया।

विज्ञापन


इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले विजय प्रकाश किस तरह से संगीत की दुनिया में आगे बढ़ गए, इस बारे में भी विजय ने खुलकर बात की। दिल्ली के रहने वाले विजय प्रकाश का पूरा परिवार संगीत से जुड़ा हुआ है। उनके माता-पिता से लेकर परिवार के कई लोग संगीत पसंद करते हैं। विजय प्रकाश शर्मा ने स्कूल से ही संगीत की पढ़ाई करना शुरू कर दी थी। उन्होंने पहली बार परफॉर्मेंस अपने स्कूल की फेरवल पार्टी में दी। जिसके बाद विजय प्रकाश को हर कोई गायक के तौर पर पहचानने लगा। 
विज्ञापन


अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान भी विजय प्रकाश की रुचि संगीत की ओर रही। वह अपने कॉलेज के आयोजनों में गाना गाते थे। साल 2010 में उन्होंने अपने दोस्तों के साथ गिटार बजाना शुरू कर दिया। जिसके बाद सभी ने मिलकर एक बैंड ग्रुप भी बनाया। विजय प्रकाश ने कई कॉलजों में परफॉर्मेंस दीं। उनके बैंड के 'ताज फिरौन' गाने को काफी लोकप्रियता भी मिली। विजय प्रकाश का 'तेरी याद' उनके मशहूर गानों में से एक है। यूट्यूब पर इसको 30 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजय प्रकाश बेस्ट म्यूजिक डेब्यू के लिए गिमा पुरस्कार 2015 के नॉमिनेट हो चुके हैं। इसके अलावा चैनल वी के फेस्ट कैंपस स्टड के जरिए कई शहरों में परफॉर्म कर चुके हैं। 

पढ़ें: बॉडी शेमिंग पर फूटा इस अभिनेत्री का गुस्सा, सोशल मीडिया पर लिखा- 'लोग पूछते हैं कि क्या मैं प्रेग्नेंट हूं ?'

विज्ञापन
विज्ञापन
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed