Liger: अगले साल इस तारीख को रिलीज होगी 'लाइगर', विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे की जोड़ी मचाएगी धमाल
विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे की मुख्य भूमिकाओं वाली बहुप्रतीक्षित स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म लाइगर की रिलीज की डेट सामने आ गई है। करण जौहर की यह फिल्म अगले साल 25 अगस्त को रिलीज होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विजय देवरकोंडा, अनन्या पांडे और माइक टायसन की लाइगर की रिलीज डेट सामने आ गई है। यह फिल्म अगले साल 22 अगस्त को हिंदी, तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषा में दुनियाभर के थिएटर्स में रिलीज होगी। इस बात की जानकारी देते हुए एक्टर विजय देवरकोंडा ने एक ट्वीट साझा किया है।
It’s Time.
— Vijay Deverakonda (@TheDeverakonda) December 16, 2021
A long journey culminates in Two very important dates!
Stay Ready..
And Remember the words that have been said. #Liger pic.twitter.com/XZT9irEorb
जानिए कब जारी होगा फिल्म का फर्स्ट लुक
यह फिल्म पुरी जगन्नाथ द्वारा निर्देशित और करण जौहर द्वारा निर्मित है। गुरुवार को, फिल्म के निर्माता करण जौहर ने एक पोस्ट शेयर कर लाइगर के प्रशंसकों को यह जानकारी दी है कि फिल्म की पहली झलक 31 दिसंबर को जारी की जाएगी। करण जौहर ने लिखा: "एक्शन, रोमांच और पागलपन - यह पूरा नॉकआउट होने जा रहा है! #Liger 25 अगस्त, 2022 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में आ रहा है। 31 दिसंबर को पहली झलक देखें और अपने नए साल की शुरुआत एक धमाके के साथ करें!"
माइक टायसन भी आएंगे नजर
प्री-प्रोडक्शन के दौरान भी यह फिल्म काफी चर्चा में रही है। बता दें कि लाइगर में विजय देवरकोंडा को एक मार्शल आर्ट फाइटर और दिग्गज मुक्केबाज माइक टायसन के प्रतिद्वंद्वी के रूप में दिखाया गया है।
Aag will happen 🔥 pic.twitter.com/Fn9f4ezQAp
— Vijay Deverakonda (@TheDeverakonda) November 17, 2021
रोनित रॉय, मकरंद देशपांडे की होगी प्रमुख भूमिका
यह फिल्म तेलुगू सिनेमा में माइक टायसन और अनन्या पांडे की पहली फिल्म है। रिपोर्ट्स के मुताबिक लाइगर में राम्या कृष्णन, रोनित रॉय और मकरंद देशपांडे भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। बता दें कि निर्माताओं ने हाल ही में यूएस में इसका एक शेड्यूल पूरा कर लिया है और जल्द ही अगले शेड्यूल को फिर से शुरू करने की योजना बना रहे हैं। करण जौहर द्वारा प्रस्तुत, लाइगर का बैकग्राउंड स्कोर मणि शर्मा द्वारा रचित है, और गाने तनिष्क बागची के हैं।
Magic ✨ pic.twitter.com/UGtqiad0hM
— Vijay Deverakonda (@TheDeverakonda) November 17, 2021