फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vidyut Jammwal 'Khuda Haafiz chapter 2 will not release in June, the makers will release the movie on 8 july

Khuda Haafiz 2: जून में नहीं रिलीज होगी विद्युत जामवाल की 'खुदा हाफिज 2', मेकर्स ने जारी की नई तारीख

Tue, 07 Jun 2022 05:36 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 07 Jun 2022 05:36 PM IST
सार

इस फिल्म का निर्देशन फारुख कबीर कर रहे हैं। इससे पहले वह खुदा हाफिज भी बना चुके हैं। कोरोना महामारी के दौरान साल 2020 में खुदा हाफिज को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज किया गया था। फिल्म की कहानी और गानों को लोगों ने काफी पसंद किया था।

विज्ञापन
Vidyut Jammwal 'Khuda Haafiz chapter 2 will not release in June, the makers will release the movie on 8 july
खुदा हाफिज चैप्टर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल अपने एक्शन की वजह से दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। अक्सर वह अपने जबरदस्त स्टंट्स के वीडियोज सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। उनके चाहने वालों को उनकी फिल्मों का भी बेसब्री से इंतजार रहता है। इस बीच खबर है कि उनकी अपकमिंग फिल्म 'खुदा हाफिज: चैप्टर II अग्नि परीक्षा' की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। यह फिल्म 17 जून को सिनेमाघरों में आने वाली थी, लेकिन अब इसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। इस बात की जानकारी एक्टर ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दी है।

विज्ञापन

विद्युत ने फिल्म का प्रोमो वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'वह आखिरी सांस तक अपने परिवार के लिए लड़ेगा। खुदा हाफिज: चैप्टर II अग्नि परीक्षा 8 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।' 24 सेकंड के इस वीडियो में एक्टर बारिश में भीगते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनके हाथ में एक धारदार चीज भी दिख रही है, वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है जैसे वह किसी से बचने की कोशिश कर रहे हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Vidyut Jammwal (@mevidyutjammwal)

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि फिल्म का निर्देशन फारुख कबीर कर रहे हैं। इससे पहले वह 'खुदा हाफिज' भी बना चुके हैं। कोरोना महामारी के दौरान साल 2020 में 'खुदा हाफिज' को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज किया गया था। फिल्म की कहानी और गानों को लोगों ने काफी पसंद किया था।

 

विज्ञापन

इन फिल्मों में नजर आ चुके हैं विद्युत
विद्युत जामवाल अब तक कई एक्शन फिल्मों में नजर आ चुके हैं। उन्होंने अपना बॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'फोर्स' से किया था। इस फिल्म में उन्होंने निगेटिव रोल निभाया था। इसके अलावा वह 'बुलेट राजा', 'कमांडो', 'कमांडो 2', 'जंगली', 'कमांडो 3' और 'सनक' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। वहीं, उनकी अपकमिंग फिल्म की बात करें तो वह जल्द ही 'शेर सिंह राणा' में एक्टिंग करते दिखने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed