{"_id":"58be25214f1c1bd71adc43ba","slug":"vidya-balan-film-begum-jaan-first-look-released","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्या बालन बनीं 'बेगम जान', रिलीज किया गया फर्स्ट लुक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
विद्या बालन बनीं 'बेगम जान', रिलीज किया गया फर्स्ट लुक
amarujala.com- Presented by : भ्ाावना श्ार्मा
Updated Fri, 17 Mar 2017 05:29 PM IST
विज्ञापन
विद्या बालन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्या बालन की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'बेगम जान' का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। ये फिल्म डायरेक्टर श्रीजीत मुखर्जी के निर्देशन में बनी है। फिल्म में विद्या एक वेश्या बेगम जान का लीड किरदार निभा रही हैं।
विज्ञापन
फिल्म के प्रोड्यूसर महेश और मुकेश भट्ट है। विद्या बालन के साथ इस फिल्म में गौहर खान भी मुख्य किरदार में नजर आएंगी। फिल्म 'डर्टी पिक्चर' के बाद विद्या एक बार फिर इस फिल्म में अपनी बोल्डनेस दिखाएंगी।
विज्ञापन
वहीं गौहर खान इससे पहले फिल्म 'इशकजादे' में वेश्या का किरदार निभा चुकी हैं। विद्या के फैंस लंबे समय से फिल्म के पोस्ट रिलीज होने का इंतजार कर रहे थ। कुछ दिन पहले विद्या ने पोस्टर रिलीज होने की जानकारी अपने ट्विटर हैंडल पर दी थी।
विज्ञापन
बता दें कि ये फिल्म ये बंगाली फिल्म 'राजकाहिनी' का हिंदी रीमेक है, जिसे नेशनल अवॉर्ड मिला था। फिल्म की कहानी 1947 में हुए भारत-पाकिस्तान विभाजन के बाद के बंगाल की है। फिल्म की पृष्ठभूमि में कोठे पर रहने वाली 11 महिलाएं हैं। विभाजन के बाद जब नई सीमा रेखा बनती है तो उस कोठे का आधा हिस्सा भारत में पड़ता है और आधा पाकिस्तान में।
फिल्म में विद्या बालन ने इस कोठे की मालकिन का किरदार निभाया है। जबकि मूल फिल्म में ये किरदार रितुपर्णा सेनगुप्ता ने निभाया था और इसके लिए उन्हें दिल्ली अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का खिताब मिला था।
Unveiled: First poster of #BegumJaan .@vidya_balan .@GAUAHAR_KHAN .@MaheshNBhatt @VisheshFilms pic.twitter.com/kUaOSPScf1
— Muvipedia (@muvipedia) March 7, 2017