फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Video: Shilpa Shetty shows how Viaan and Samisha follow her yoga

Video: शिल्पा शेट्टी के बेटे वियान ने छोटी बहन के साथ किया योग, एक्ट्रेस बोलीं- मुझे बहुत गर्व होता है...

Mon, 27 Sep 2021 04:48 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Mon, 27 Sep 2021 04:48 PM IST
विज्ञापन
Video: Shilpa Shetty shows how Viaan and Samisha follow her yoga
योग करते वियान कुंद्रा - फोटो : अमर उजाला मुंबई

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपनी फिटनेस की वजह से अक्सर चर्चा में रहती हैं। खुद को फिट बनाए रखने के लिए वह रोजाना 2 घंटे योग करती हैं। यहां तक की लोगों की फिटनेस के लिए उन्होंने पावर योगा डीवीडी लॉन्च की थी। जिसमें वह खुद को फिट रखने वाले योगासन करते दिखी थीं। शिल्पा ने ये गुण अपने बेटे वियान को भी सिखाया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में शिल्पा और राज कुंद्रा के 9 साल के बेटे वियान योग करते नजर आ रहे हैं। लेकिन खास बात ये है कि वियान अपनी छोटी बहन को भी अपने साथ साथ योग सिखाते नजर आ रहे हैं। दोनों भाई बहन को योग करते हुए शिल्पा ने ये वीडियो बनाई है।

विज्ञापन

शिल्पा ने लिखा- मुझे तुम पर गर्व है
शिल्पा शेट्टी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि- 'बच्चे गीली मिट्टी की तरह होते हैं.. हमें उन्हें स्वस्थ जीवन के लिए शुरू से ही ढ़ालना चाहिए। जिसमें उन्हें संतुलित आहार, फिट रहने और मन पर नियंत्रण पाने की आदत को डालना जरुरी है। ठीक मैने भी ऐसा वियान के साथ करने की कोशिश की, अब वही भूमिका वियान अपनी छोटी बहन के साथ निभा रहा है। मुझे तुम पर गर्व होता है। योग के साथ ऐसी बॉन्डिंग देखना प्रेरणादायक है, जो कि मुझे फिट और स्वस्थ रहने के लिए चाहिए। उनके साथ और उनके लिए। ये हफ्ता आप सबका अच्छा रहे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)



इस वीडियो को लोग बेहद पसंद कर रहे हैं। अब तक इस वीडियो पर 10 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। फैंस शिल्पा की तारीफ करते नहीं थक रहे।  शिल्पा के बेटे और बेटी की योग करते वीडियो तेजी से वायरल हे रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed