फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vicky Kaushal who arrived alone at IIFA Awards 2022 revealed about married life said sukoon bhari zindagi hai

Vicky Kaushal: आईफा अवॉर्ड्स में अकेले पहुंचे विक्की कौशल ने शादीशुदा जिंदगी को लेकर किया खुलासा, कही ये बात

Sun, 05 Jun 2022 03:21 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sun, 05 Jun 2022 03:21 AM IST
सार

बीते साल अभिनेत्री कटरीना कैफ के साथ उनकी शादी के बाद से ही दोनों कलाकार अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर चर्चा है। इसी बीच शनिवार रात विक्की कौशल अबू धाबी में आयोजित हुए आईफा अवॉर्ड्स 2022 के ग्रीन कार्पेट पर अकेले नजर आए।

विज्ञापन
Vicky Kaushal who arrived alone at IIFA Awards  2022 revealed about married life said sukoon bhari zindagi hai
विक्की कौशल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

बॉलीनुड अभिनेता विक्की कौशल इंडस्ट्री के बेहतरीन अभिनेताओं में से एक हैं। अपने दमदार अभिनय और शानदारी लुक्स के लिए मशहूर अभिनेता विक्की कौशल अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। बीते साल अभिनेत्री कटरीना कैफ के साथ उनकी शादी के बाद से ही दोनों कलाकार अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर चर्चा है। इसी बीच शनिवार रात विक्की कौशल अबू धाबी में आयोजित हुए आईफा अवॉर्ड्स 2022 के ग्रीन कार्पेट पर अकेले नजर आए।

विज्ञापन

Vicky Kaushal who arrived alone at IIFA Awards  2022 revealed about married life said sukoon bhari zindagi hai
विक्की कौशल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इस दौरान कार्यक्रम में पहुंचे विक्की कौशल से जब उनकी शादीशुदा जिंदगी के बारे में पूछा गया तो वह मजेदार अंदाज में जवाब देते नजर आए। विक्की ने कहा कि "लाइफ बहुत अच्छी चल रही है, सुकून भारी। कटरीना बहुत अच्छी हैं। मैं आज उनकी मौजूदगी को बहुत याद कर रहा हूं। उम्मीद है, अगले साल हम एक साथ आईफा में बनाएंगे।" 

विज्ञापन
विज्ञापन

Vicky Kaushal who arrived alone at IIFA Awards  2022 revealed about married life said sukoon bhari zindagi hai
कृति सेनन, विक्की कौशल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

वहीं, आज अबू धाबी के यस आइलैंड में आयोजित हुए आईफा अवॉर्ड्स समारोह  में 12 श्रेणियों में पुरस्कार वितरित किए गए। इसे दौरान साल 2022 का बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड अभिनेता विक्की कौशल नें अपने नाम किया। एक्टर को उनकी फिल्म सरदार ऊधम सिंह के लिए ये पुरस्कार मिला, जिसे उन्होंने दिवंगत अभिनेता इरफान को समर्पित किया, जो पहले इस रोल को निभाने वाले थे। वहीं, बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब अभिनेत्री कृति सेनन ने फिल्म मिमी के लिए हासिल किया।

विज्ञापन

Vicky Kaushal who arrived alone at IIFA Awards  2022 revealed about married life said sukoon bhari zindagi hai
कटरीना कैफ और विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि विक्की और कटरीना की शादी बीते साल 9 दिसंबर को राजस्थान सवाई माधोपुर में शादी में रचाई थी। एक निजी समारोह में हुए इस शादी में उनके परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त शामिल हुए। वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो विक्की भूमि पेडनेकर और कियारा आडवाणी के साथ 'गोविंदा नाम मेरा' में दिखाई देंगे। इसके अलावा वह सारा अली खान और आनंद तिवारी के साथ लक्ष्मण उटेकर की अनटाइटल्ड फिल्म में भी नजर वाले हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed