फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vicky Kaushal as Chiranjeevi Parashurama in Mahavatar directed by Amar Kaushik release on 25 december 2026

Mahavatar: 'महावतार' में चिरंजीवी परशुराम के रोल में विक्की कौशल का धांसू लुक जारी, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

Wed, 13 Nov 2024 11:48 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Wed, 13 Nov 2024 11:48 AM IST
सार

मैडॉक फिल्म्स महावतार का का पहला पोस्टर जारी हुआ है, जिसमें विक्की कौशल चिरंजीवी परशुराम के अवतार में नजर आ रहे हैं। पोस्टर के साथ एक छोटा टीजर भी जारी किया गया है। साथ ही फिल्म की रिलीज डेट की भी घोषणा की गई है

विज्ञापन
Vicky Kaushal as Chiranjeevi Parashurama in Mahavatar directed by Amar Kaushik release on 25 december 2026
विक्की कौशल - फोटो : इंस्टाग्राम@maddockfilms

विस्तार

निर्देशक अमर कौशिक की फिल्म महावतार में विक्की कौशल चिरंजीवी परशुराम भगवान की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का पहला पोस्टर जारी कर दिया है, जिसमें विक्की के लुक की काफी प्रशंसा हो रही है।
विज्ञापन


फिल्म का पहला लुक
फिल्म महावतार योद्धा चिरंजीवी परशुराम की कहानी है। फिल्म में विक्की कौशल भगवान परशुराम की भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन अमर कौशिक करेंगे। फिल्म के पोस्टर और टीजर के साथ निर्देशक-निम्ता ने फिल्म 'महावतार' की रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है।
विज्ञापन


मैडॉक फिल्म्स-विक्की कौशल को सोशल पोस्ट
मैडॉक फिल्म्स और विक्की कौशल दोनों ने ही अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर आगामी फिल्म महावतार का पहला लुक जारी किया है, जिसे विक्की कौशल की फिल्मों में अब तक का सबसे धांसू और जबर्दस्त लुक कहा जा रहा है। इस लुक को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए मैडॉक फिल्म्स ने लिखा, ''दिनेश विजन धर्म के शाश्वत योद्धा की कहानी को जीवंत करेंगे।'' आगे लिखा, ''अमर कौशिक द्वारा निर्देशित #महावतार में विक्की कौशल ने चिरंजीवी परशुराम की भूमिका निभाई है।'' यह फिल्म सिनेमाघरों में क्रिसमस के मौके पर साल 2026 को रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

A post shared by Maddock Films (@maddockfilms)




विक्की का धांसू लुक
इस फिल्म में विक्की कौशल के लुक की बात करें तो उनका लुक काफी शानदार और जबर्दस्त है। विक्की ने हाथ में परशु अस्त्र लिया हुआ है और उनके बाल खुले हुए हैं। एक योद्धा के रूप में विक्की का यह शानदार लुक प्रशंसकों को बेहद पसंद आ रहा है।

परशुराम 
महाभारत और विष्णुपुराण के अनुसार परशुराम का मूल नाम राम था किन्तु जब भगवान शिव ने उन्हें अपना परशु नामक अस्त्र प्रदान किया तभी से उनका नाम परशुराम हो गया।
Vidya Balan: कभी हार्मोनल समस्याओं से जूझ रही थीं विद्या बालन? बोलीं- वजन घटाने के बाद अच्छी भूमिकाएं मिली...
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed