फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Veteran Marathi actor Avinash Kharshikar passed away after suffering heart attack in Maharashtra Thane on Thursday

मराठी अभिनेता अविनाश खर्शीकर का निधन, 74 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Thu, 08 Oct 2020 06:48 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Thu, 08 Oct 2020 06:48 PM IST
सार

  • लोकप्रिय मराठी अभिनेता अविनाश खर्शीकर का निधन।
  • दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन।

विज्ञापन
Veteran Marathi actor Avinash Kharshikar passed away after suffering heart attack in Maharashtra Thane on Thursday
अविनाश खर्शीकर - फोटो : Twitter: @ChetanVTupe

विस्तार

मराठी फिल्मों के लोकप्रिय अभिनेता अविनाश खर्शीकर ने गुरुवार को इस दुनिया को अलविदा कह दिया। जानकारी के मुताबिक अभिनेता की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई। अविनाश ने ठाणे (महाराष्ट्र) स्थित अपने आवास में आखिरी सांस ली। अविनाश के निधन के बाद से सोशल मीडिया पर सितारे और फैंस उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि सुबह करीब 10 बजे अभिनेता को दिल का दौरा पड़ा इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। वहीं इलाज के दौरान अविनाश ने दम तोड़ दिया। अविनाश 74 वर्ष के थे और मराठी सिनेमा का एक अच्छा नाम थे।  वर्ष 1978 में मराठी फिल्मों से अपना करियर शुरू करने वाले अविनाश ने हास्य भूमिकाओं के जरिए काफी लोकप्रियता अर्जित की थी।
विज्ञापन

 


गौरतलब है कि अभिनेता के निधन के बाद से सोशल मीडिया पर सितारे और अविनाश के फैंस उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दे रहे हैं। ऐसे में अभिनेत्री रेणुका शहाणे ने भी अविनाश को याद करते हुए ट्वीट किया। 
 

पढ़ें: फिल्म इंडस्ट्री नहीं थी रेखा की पहली पसंद, फिर भी तीन साल की उम्र से किया काम

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed