फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Veteran Lyricist Pandit Kiran Mishra Dies of Covid 19 After get Vaccinated

अवसान: गीतकार पंडित किरण मिश्र का निधन, 67 की उम्र में ली अंतिम सांस

Fri, 16 Apr 2021 03:44 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Fri, 16 Apr 2021 03:44 PM IST
विज्ञापन
Veteran Lyricist Pandit Kiran Mishra Dies of Covid 19 After get Vaccinated
गीतकार पं. किरण मिश्र का निधन - फोटो : सोशल मीडिया

देशभर में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा हैं। महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में स्थिति पहले से ज्यादा खराब हो गई है। वहीं मशहूर गीतकार और चुनिंदा फिल्मी गीत लिखने वाले पंडित किरण मिश्र का आज कोरोना के चलते निधन हो गया है। उन्होंने मुंबई के सेवेन हिल्स अस्पताल में 67 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। बता दें  कि पंडित किरण मिश्र ने 15 दिन पहले ही कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली थी। जिसके दो दिन बाद उन्हें मामूली बुखार आया था और डॉक्टर की सलाह के अनुसार उन्होंने दवाइयां ली थीं।

विज्ञापन


किरण मिश्र के बेटे स्वदेश मिश्र ने बताया कि 'पहले जब उनका कोरोना टेस्ट कराया तो रिपोर्ट निगेटिव आई थी। उसके बाद जब हम हार्ट के डॉक्टर के पास गए तो उन्होंने सीटी स्कैन किया और उसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। फिर उन्हें 13 अप्रैल को सेवेन हिल्स में भर्ती करा दिया गया था।' स्वदेश आगे बताते हैं, 'तीन दिन पहले उनका ऑक्सीजन लेवल अचानक से काफी नीचे गिर गया था और उन्हें सांस लेने में काफी तकलीफ होने लगी थी। साथ ही उनका ब्लड प्रेशर भी बढ़ गया था। तीन दिनों के इलाज के बाद हमें पता चला कि उनके फेफड़े पूरी तरह से संक्रमित होकर डैमेज हो चुके हैं और काम करना बंद कर दिया है।'

विज्ञापन

गौरतलब है कि पंडित किरण मिश्र सैंकड़ों भक्ति गीत और कई फिल्मों के साथ-साथ कई लोकप्रिय धारावाहिकों के लिए भी गीत लिख चुके हैं। जाने-माने गायक अनूप जलोटा ने उनके द्वारा लिखे लगभग 50 से अधिक भक्ति गीत गाए हैं। इस दुख की घड़ी में अनूप जलोटा ने भी उन्हें याद किया और भावुक होकर बोले, 'बेहद सरल और सादगी पसंद शख्स थे पंडित किरण मिश्र। उनका व्यवहार बहुत ही अपनत्व भरा हुआ करता था। यह कोई उम्र नहीं थी जाने की। उन्हें और उनकी दोस्ती को मैं हमेशा याद करूंगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed