{"_id":"5e318e458ebc3e4b1b5ccf9a","slug":"veteran-actress-of-south-indian-industry-jameela-malik-passed-away-at-73","type":"story","status":"publish","title_hn":"दक्षिण भारतीय अभिनेत्री जमीला मलिक का निधन, FTII से स्नातक करने वाली केरल की पहली महिला थीं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दक्षिण भारतीय अभिनेत्री जमीला मलिक का निधन, FTII से स्नातक करने वाली केरल की पहली महिला थीं
Wed, 29 Jan 2020 07:25 PM IST
प्रतीक्षा राणावत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Wed, 29 Jan 2020 07:25 PM IST
विज्ञापन
जमीला मलिक
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण भारत की जानी मानी अभिनेत्री जमीला मलिक का निधन हो गया। जमीला ने मंगलवार को 73 साल की उम्र में दम तोड़ा। जमीला ने पुणे के प्रतिष्ठित फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) से स्नातक किया था। वो फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) से स्नातक करने वाली केरल की पहली महिला थीं। जमीला तलाकशुदा थीं और अपने बेटे अंसार मलिक के साथ रहती थीं।
विज्ञापन
जमीला के परिवार का कहना है कि वो कई दिनों से बीमार चल रही थीं। जिसके चलते उनका निधन हो गया। उन्होंने तिरुवनंतपुरम में अपने निज निवास में दम तोड़ा। जमीला ने अपने करियर की शुरुआत मलयालम फिल्म 'रैगिंग' से साल 1973 में की थी। उन्होंने लगभग 50 फिल्मों में उल्ल्खनीय भूमिकाएं निभाई हैं जिनमें पांडवपुरम, आदित्य कथा, राजहंसम और लहरी शामिल हैं।
विज्ञापन
जमीला टेलीविजन धारावाहिकों में भी सक्रिय थीं। 90 के दशक में उन्होंने दूरदर्शन में काम किया है। एक्टिंग के अलावा उन्होंने उपन्यास और रेडियो नाटक लिखने में भी हाथ आजमाया।
विज्ञापन