Soumitra Chatterjee: जिंदगी की जंग हार गए सौमित्र चटर्जी, राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने जताया शोक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिग्गज अभिनेता सौमित्र चटर्जी का निधन हो गया है। करीब 40 दिन पहले कोरोना वायरस की चपेट में आने के बाद उन्हें कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टर ने उनकी सेहत में सुधार लाने के लिए हर संभव कोशिश की लेकिन आखिरकार वह जिंदगी की जंग हार गए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया। उन्होंने लिखा- 'श्री सौमित्र चटर्जी का निधन विश्व सिनेमा के साथ-साथ पश्चिम बंगाल और पूरे देश के सांस्कृतिक जीवन के लिए बहुत बड़ी क्षति है। उनके निधन से अत्यंत दुख हुआ है। परिजनों और प्रशंसकों के लिए मेरी संवेदनाएं। ओम शांति।
श्री सौमित्र चटर्जी का निधन विश्व सिनेमा के साथ-साथ पश्चिम बंगाल और पूरे देश के सांस्कृतिक जीवन के लिए बहुत बड़ी क्षति है। उनके निधन से अत्यंत दुख हुआ है। परिजनों और प्रशंसकों के लिए मेरी संवेदनाएं। ओम शांति!
विज्ञापन विज्ञापन— Narendra Modi (@narendramodi) November 15, 2020
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने लिखा- ‘सौमित्र चटर्जी के निधन के साथ, भारतीय सिनेमा ने एक किवंदंती को खो दिया। उन्हें सत्यजीत रे की उत्कृष्ट कृतियों में यादगार प्रदर्शनों के लिए विशेष रूप से याद किया जाएगा। उन्होंने अभिनय के क्षेत्र में अपार योगदान दिया। सौमित्र चटर्जी के योगदान की वजह से दादा साहेब फाल्के पुरस्कार, पद्म भूषण सहित कई राष्ट्रीय और अंतरराषट्रीय सम्मान से नवाजा गया। उनके परिवार, फिल्म बिरादरी और दुनियाभर में उनके लाखों प्रशंसकों के प्रति संवेदना।‘
Soumitra Chatterjee’s performances won him several national and international awards including Dadasaheb Phalke Award, Padma Bhushan and Légion d’Honneur. Condolences to his family, the film fraternity and millions of fans across the world.
— President of India (@rashtrapatibhvn) November 15, 2020
बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लिखा- ''फेलुदा नहीं रहे... उन्होंने अलविदा कह दिया। वह हमेशा महान रहे। उन्होंने बंगाली सिनेमा को विश्व स्तर तक पहचान दिलाई। हम आपको याद करेंगे।''
Feluda’ is no more. ‘Apu’ said goodbye. Farewell, Soumitra (Da) Chatterjee. He has been a legend in his lifetime. International, Indian and Bengali cinema has lost a giant. We will miss him dearly. The film world in Bengal has been orphaned 1/2
— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) November 15, 2020
सोशल मीडिया पर आम से लेकर खास तक सभी उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिखा,"सौमित्र चटर्जी के परिवार के सदस्यों और दोस्तों को मेरी संवेदनाएं। बंगाल के सबसे बेहतरीन कलाकारों में से एक सत्यजीत रे के मास्टरपीस 'अपू' के भारत सिनेमा में योगदान देने के लिए धन्यवाद। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।"
My deepest condolences to family members & friends of #SoumitraChatterjee. One of Bengal's finest actors, synonymous to Satyajit Ray's masterpieces - we will remember 'Apu' through his phenomenal contribution to Indian Cinema. May his soul rest in peace. pic.twitter.com/tRD7aJdnAv
— Hemant Soren (घर में रहें - सुरक्षित रहें) (@HemantSorenJMM) November 15, 2020
सौमित्र लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे। उनका इलाज कर रहे डॉक्टर्स का कहना था कि काफी प्रयासों के बावजूद उनका फिजियोलॉजिकल सिस्टम रिस्पॉन्ड नहीं कर रहा था।
बता दें कि छह अक्तूबर को सौमित्र चटर्जी का कोविड 19 टेस्ट पॉजिटिव पाया गया था। बाद में उनका टेस्ट निगेटिव हो गया लेकिन कोविड 19 की वजह से उनके शरीर में समस्याएं बढ़ती चली गईं।
गौरतलब है कि सौमित्र चटर्जी की गिनती बंगाली सिनेमा के बड़े अभिनेताओं में से होती है। उन्होंने ऑस्कर विजेता फिल्मकार सत्यजीत रे के साथ 14 फिल्में की थीं। सौमित्र चटर्जी ने 1955 में सत्यजीत रे की फिल्म 'अपूर संसार' से फिल्मों में कदम रखा था। फिल्मों में उनके अमूल्य योगदान के लिए 2012 में उन्हें दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।