फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vedaa actress Sharvari Wagh likes comedy films the shared the list of her favourite films details Inside

Sharvari Wagh: कॉमेडी फिल्मों में है शरवरी की खास रुचि, अभिनेत्री ने बताई अपनी पंसदीदा फिल्मों की सूची

Sun, 18 Aug 2024 07:21 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 18 Aug 2024 07:21 PM IST
सार

फिल्म वेदा में अपनी अदाकारी से शरवरी वाघ इन दिनों खूब वाहवाही लूट रही हैं। हाल ही में एक साक्षात्कार के दौरान अभिनेत्री ने खुलासा किया कि उन्हें कॉमेडी फिल्में बहुत पसंद हैं।

विज्ञापन
Vedaa actress Sharvari Wagh likes comedy films the shared the list of her favourite films details Inside
शरवरी वाघ - फोटो : इंस्टाग्राम @sharvari

विस्तार

शरवरी वाघ इन दिनों अपनी फिल्म वेदा की वजह से चर्चा में हैं। फिल्म में उनके किरदार की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। हाल ही में एक बातचीत के दौरान अभिनेत्री ने बताया कि उन्हें किस तरह की फिल्में पसंद हैं। शरवरी के मुताबिक वह एक बेहतरीन कॉमेडी फिल्म का हिस्सा बनना जरूर पसंद करेंगी।
विज्ञापन

Bollywood Celebs: इन चर्चित भाई-बहन की जोड़ी ने अभिनय की दुनिया में जमाई धाक, करोड़ों दिलों पर करते हैं राज
विज्ञापन


2020 में शरवरी ने की थी शुरुआत
शरवरी ने अपनी शुरुआत साल 2020 में वॉर ड्रामा सीरीज द फॉरगॉटन आर्मी - आजादी के लिए से अपनी शुरुआत की थी। उसके बाद उन्होंने कॉमेडी फिल्म बंटी और बबली 2, हॉरर कॉमेडी मुंजा और पीरियड ड्रामा फिल्म महाराज में काम किया। हालिया बातचीत के दौरान शरवरी ने कहा कि कॉमेडी एक ऐसी शैली है जो उनके दिल के काफी ज्यादा करीब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Alpha: 'अल्फा' में हुई इस सुपरस्टार की एंट्री! फिल्म को सुपरहिट बनाने के लिए निर्माताओं ने चला बड़ा दांव

अभिनेत्री को पसंद है कॉमेडी
पीटीआई-भाषा को दिए साक्षात्कार में शरवरी ने कहा, "मेरी पसंदीदा शैली कॉमेडी है। अंदाज अपना अपना, हेराफेरी, दे दना दन जैसी कॉमेडी फिल्में मुझे पसंद हैं। इस तरह की फिल्मों में मैं जरूर काम करना चाहूंगी। मुझे उम्मीद है कि एक दिन मैं और भी बेहतरीन कॉमेडी फिल्में भी कर सकूंगी।"
War 2: 'वॉर 2' में कमांडो फाइट करती दिखेंगी कियारा आडवाणी? ऋतिक रोशन के साथ पूरी की एंट्री सीन्स की शूटिंग!

सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही वेदा
उनकी फिल्म वेदा की बात करें तो इसमें शरवरी के साथ जॉन अब्राहम और अभिषेक बनर्जी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन निखिल आडवाणी ने किया है। पहले दिन इस फिल्म ने छह करोड़ 30 लाख रुपये से बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत की। वहीं, दूसरे दिन और तीसरे दिन फिल्म ने क्रमशः एक करोड़ 80 लाख और दो करोड़ 45 लाख रुपये का कारोबार किया था। तीन दिन में फिल्म ने 10.55 करोड़ का कारोबार कर लिया है।
Raksha Bandhan Special: रक्षाबंधन पर दिखेगा महासंगम, 'अनुपमा' और 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' का होगा मिलन
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed