फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Varun Tej action thriller Gandeevadhari Arjuna directed by Praveen Sattaru Pre Teaser out Know Details

Gandeevadhari Arjuna: वरुण तेज की 'गांडीवधारी अर्जुन' का प्री-टीजर जारी, नजर आई जबर्दस्त एक्शन की झलक

Wed, 12 Jul 2023 12:19 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 12 Jul 2023 12:19 PM IST
सार

फिल्म का प्री-टीजर वरुण तेज ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किया है। प्री-टीजर क्लिप में हार्डकोर एक्शन सीक्वेंस नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Varun Tej action thriller Gandeevadhari Arjuna directed by Praveen Sattaru Pre Teaser out Know Details
गांडीवधारी अर्जुन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता वरुण तेज अपनी आगामी फिल्म 'गांडीवधारी अर्जुन' को लेकर चर्चा में हैं। मेकर्स ने बुधवार को इस फिल्म का प्री टीजर जारी किया है। साथ ही बताया है कि टीजर भी जल्द रिलीज होगा। बता दें कि प्रवीण सत्तारू द्वारा निर्देशित 'गांडीवधारी अर्जुन' एक अल्ट्रा-स्टाइलिश जासूसी एक्शन फिल्म है। फिल्म का प्री-टीजर देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसमें जबर्दस्त एक्शन देखने को मिलेगा।

विज्ञापन

Dara Singh: दारा सिंह 17 साल की उम्र में ही बन गए थे पिता, फिल्मों में साथ काम करने से घबराती थीं एक्ट्रेसेस
विज्ञापन


एक्शन का दम दिखाते आए नजर
फिल्म का प्री-टीजर वरुण तेज ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किया है। प्री-टीजर क्लिप में हार्डकोर एक्शन सीक्वेंस नजर आ रहा है। हालांकि, वरुण तेज का लुक तो स्पष्ट नहीं हो पा रहा है, लेकिन कुछ दृश्यों की झलकियों से यह साफ पता चल रहा है कि फिल्म में वह कुछ अत्याधुनिक हथियारों के साथ जबर्दस्त एक्शन अवतार में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Zwigato: कपिल शर्मा की फिल्म ज्विगाटो को ऑस्कर लाइब्रेरी में मिली जगह, नंदिता दास ने OTT प्लेटफॉर्म पर कसा तंज

जॉन विक फ्रेंचाइजी से की गई तुलना
प्री-टीजर जारी करते हुए वरुण तेज ने लिखा है, 'गांडीवधारी अर्जुन' का प्री-टीजर यह रहा। टीजर भी जल्द आ रहा है और मुझे पूरा यकीन है कि यह आपको रोमांचित कर देगा'। टीजर देखकर यूजर्स बेहद उत्साहित हैं और वह इस फिल्म की तुलना अमेरिकी जॉन विक फ्रेंचाइजी से करते नजर आ रहे हैं। वीडियो क्लिप देखकर फैंस का उत्साह बढ़ गया है। एक यूजर ने लिखा, 'लग रहा है कुछ धमाकेदार होने वाला है।' एक यूजर ने लिखा, 'हम इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। यह ब्लॉकबस्टर होगी।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Varun Tej Konidela (@varunkonidela7)


   
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
बता दें कि प्रवीण सत्तारू की यह फिल्म 25 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म के अलावा वरुण तेज आगामी एरियल एक्शन थ्रिलर फिल्म 'वीटी 13' में भी नजर आएंगे। इसमें उनके अपोजिट मानुषी छिल्लर दिखेंगी। 'वीटी 13' के जरिए मानुषी तेलुगु सिनेमा में डेब्यू करेंगी।
#VD18: एटली की फिल्म VD18 के लिए वरुण धवन ने कसी कमर, मुंबई में इस दिन से शुरू करेंगे शूटिंग
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed