{"_id":"e0d012b09e8e92bc84b5a8b0acec567f","slug":"varun-said-somthing-new-about-nawazuddin-hindi-news-tm","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवाजुद्दीन सिद्की के बारे में ये क्या बता रहे हैं वरुण","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
नवाजुद्दीन सिद्की के बारे में ये क्या बता रहे हैं वरुण
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
Updated Thu, 19 Feb 2015 05:46 PM IST
विज्ञापन
'गैंग्स ऑफ वासेपुर' फेम नवाजुद्दीन इस बार 'बदलापुर' में एक्टर वरुण धवन के साथ आ रहे हैं। उनके को-स्टार वरुण धवन ने उनके बारे में एक बड़ा खुलासा कर सबको चौंका दिया है।
विज्ञापन
स्क्रीन शेयर कर रहे वरुण ने बताया है कि नवाजुद्दीन अपने मन मुताबित फिल्मों का चयन करते हैं और फीस के बारे में बिल्कुल नहीं सोचते। टीओआई को दिए एक इंटरव्यू में वरुण ने ये खुलासा किया है।
विज्ञापन
यह पूछे जाने पर कि क्या भविष्य में भी वह 'बदलापुर' जैसी फिल्मों को करना पसंद करेंगे तो उनका जवाब था उन्होंने अपने को-स्टार नवाजुद्दीन से एक बात सीखी है कि उस फिल्म का चयन करना चाहिए जो आप को दिल से पसंद आएं और ऐसा करते वक्त फीस के बारे में भी नहीं सोचना चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि नवाजुद्दीन उनको काफी प्रोत्साहित कर रहे हैं और उन्होंने उनको एक बार की घटना का जिक्र करते हुए बताया कि एक बार उनको करोड़ की फीस के एवज में एक फिल्म ऑफर हुई थी लेकिन उन्होंने वरीयता एक ऐसी फिल्म को दी जिसमें उनको महज एक लाख रूपए बतौर फीस ऑफर हुए थे क्योंकि वह उस फिल्म को ही करना चाहते थे।
गौरतलब है कि दोनों पहली बार स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं और नवाजुद्दीन एक मंझे हुए अभिनेता के तौर पर बॉलीवुड में खुद को साबित कर चुके हैं।
वरुण की इस बात के बाद यह बात तो साफ हो गई है कि आखिर क्यों नवाजुद्दीन ने अपनी प्रतिभा का लोहा लोगों को मनवाया है, जो फीस पर नहीं बल्कि कहानी पर ध्यान देता है बॉलीवुड में बड़ा मुकाम हासिल कर सकता है।