वरुण धवन के लिए बिना मेकअप के भी यामी जैसा कोई नहीं!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म बदलापुर के हीरो वरुण धवन, अभिनेत्री यामी गौतम की ख़ूबसूरती के कायल हो गए हैं। फ़िल्म बदलापुर की इस अभिनेत्री के बारे में वरुण ने कहा, "यामी बहुत सुंदर और प्रतिभाशाली हैं। बिना मेकअप के मैंने उनसे ज़्यादा ख़ूबसूरत लड़की नहीं देखी। मैं तो उनका फ़ैन हो गया।"
फिल्म बदलापुर में वरुण धवन और यामी गौतम मुख्य भूमिकाओं में हैं। वहीं फ़िल्म में वरुण एक हत्यारे की भूमिका निभा रहे हैं। फ़िल्म में नवाज़ुद्दीन सिद्दीक़ी की भी अहम भूमिका है।
वरुण को नवाज़ुद्दीन से बहुत कुछ सीखने को मिला
फ़िल्म की शूटिंग के एक वाकये का ज़िक्र करते हुए वरुण ने कहा, "नवाज़ुद्दीन को एक सीन में मेरा गला दबाना था। वह सीन करने में इतने मगन हो गए कि सच में ज़ोर से गला दबाने लगे। नवाज़ुद्दीन बेहद उम्दा कलाकार हैं। उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला।"
वरुण ने बताया कि फ़िल्म का ट्रेलर जब उनके परिवार ने देखा तो वह हैरान रह गए क्योंकि इससे पहले मैंने रोमांटिक फ़िल्में ही की हैं। इस मौके पर वरुण धवन ने बताया कि वो बचपन से ही अमिताभ बच्चन के दीवाने हैं। बदलापुर के बाद वरुण 'ढिशुम' और 'एबीसीडी-2' नाम की फ़िल्मों में दिखेंगे।