{"_id":"5c35bfffbdec2256c66bc9aa","slug":"varun-dhawan-dance-performance-at-wagha-border-on-26-january","type":"story","status":"publish","title_hn":"वरुण धवन 26 जनवरी पर फैंस को देंगे तोहफा, वाघा बॉर्डर पर करेंगे लाइव परफॉर्मेंस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
वरुण धवन 26 जनवरी पर फैंस को देंगे तोहफा, वाघा बॉर्डर पर करेंगे लाइव परफॉर्मेंस
Wed, 09 Jan 2019 03:04 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Wed, 09 Jan 2019 03:04 PM IST
विज्ञापन
varun dhawan
वरुण धवन इन दिनों अपनी फिल्म 'एबीसीडी 3' की तैयारी में बिजी हैं । रेमो डिसूजा की इस फिल्म में श्रद्धा कपूर लीड रोल में नजर आएंगी । बताया जा रहा है कि वरुण फिल्म की शूटिंग 22 जनवरी से अमृतसर में शुरू करने वाले हैं। इसी बीच वरुण एक और वजह से चर्चा में आ गए हैं ।
रिपोर्ट के अनुसार, वरुण रिपब्लिक डे के मौके पर देश के जवानों को एक खास तोहफा देंगे । वरुण वाघा बार्डर पर लाइव परफॉर्मेंस देकर गणतंत्र दिवस को सेलीब्रेट करेंगे । दरअसल, यह उनकी फिल्म का ही एक सीन होगा। इस फिल्म में एक डांस सीक्वल है जिसका शूट वाघा बॉर्डर पर होना है।
खबरों की मानें तो इस लाइव डांस परफॉर्मेंस की सारी तैयारियां कर ली गई हैं । अभी मेकर्स को सरकार की तरफ परमिशन का इंतजार है । अगर सब ठीक रहा तो इस खास मौके पर फैंस को वरुण का लाइव डांस देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
इस दौरान वरुण अपनी फिल्म के एक और गाने का शूटिंग भी पंजाब में ही पूरा करेंगे। इस गाने में पंजाबी एकट्रेस सोनम बवेजा और दीलजीत दोसांझ स्पेशल गेस्ट एपीयरेंस देते नजर आएंगे।