{"_id":"a55fdb28-74e4-11e2-979c-d4ae52bc57c2","slug":"varun-dhawan-alia-bhatt-are-apparently-dating","type":"story","status":"publish","title_hn":"वरुण संग रोमांस फरमा रहीं हैं आलिया भट्ट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
वरुण संग रोमांस फरमा रहीं हैं आलिया भट्ट
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 12 Feb 2013 12:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड में साथ-साथ फिल्में करने के दौरान कई बार जोड़िया बन जाती हैं। इन जोड़ियों का रोमांस ज्यादातर इनकी अगली फिल्म आते-आते छूमंतर भी हो जाता है। कुछ रोमांस ऐसे भी होते हैँ जो लंबे समय तक चलते हैं। रोमांस की कुछ ऐसी ही खबरें करन जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट्स ऑफ द ईयर' से होकर आ रही हैं।
सुनने में आ रहा है कि महेश भट्ट की छोटी बिटिया और 'स्टूडेंट्स ऑफ द ईयर' की नायिका आलिया भट्ट इन दिनों इस फिल्म के हीरो रहे वरुण धवन से इश्क फरमा रही हैं। वरुण, फिल्मकार डेविड धवन के छोटे बेटे हैं। कहा जा रहा है कि यह जोड़ी इस समय डेटिंग पर है। सूत्रों के अनुसार इन दोनों को अक्सर साथ देखा जा रहा है। फिल्मों से जुड़े कई कार्यक्रमों के अलावा भी यह साथ नजर आए।
बॉलीवुड गलियारों में इस जोड़ी पर कयास लगाने शुरू हो गए हैं। कुछ इसे अगली हॉट जोड़ी मान रहे हैं तो कुछ इसे दोस्ती कहकर खारिज कर रहे हैं। अब यह बात वरुण और आलिया ही बता सकती हैं कि उनके बीच हुआ यह लगाव कहीं 'इश्क वाला लव' तो नहीं। अब यह जवाब समय के साथ आपको मिलता रहेगा।