{"_id":"576cc1c34f1c1bd632b4856e","slug":"varun-dawan-says-dishoom-team-has-planned-a-pan-india-promotional-tour","type":"story","status":"publish","title_hn":"'ढिशूम' के प्रमोशन के लिए कुछ अलग करने जा रहे वरुण-जॉन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'ढिशूम' के प्रमोशन के लिए कुछ अलग करने जा रहे वरुण-जॉन
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 24 Jun 2016 10:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्शन एडवेंचर फिल्म ढिशूम रिलीज को तैयार है। फिल्म की कहानी क्रिकेट के आसपास ही घूमती है। तो रिलीज होने से पहले ही ढिशूम ने अपनी एक बड़ी ऑडियंस क्रियेट कर ली है। फिल्म के खेल कनेक्शन और हाइड एंड सीक थीम को देखते हुए आज से ढिशूम की टीम प्रमोशन के लिए नायाब रास्ता चुन रही है। टीम जीरो माइलस्टोन से अपनी प्रमोशनल यात्रा शुरू करने जा रही है। जीरो माइलस्टोन यानी पूरे देश का सेंटर जो नागपुर में है।
विज्ञापन
सड़क मार्ग से यात्रा करनेवालों के लिए जीरो माइलस्टोन जाना हमेशा से रोमांचकारी रहा है। ब्रिटिशकाल में बने इस माइलस्टोन की अपनी ही कहानी है और महत्व है। इस जगह को पहली बार किसी फिल्म ने अपनी प्रमोशनल एक्टिविटी के लिए चुना है। सूत्रों की मानें तो ढिशूम की टीम भी इस जगह को देखने के लिए काफी उत्साहित है। खासकर टीम वहां लोगों से इंटरेक्ट होने की बेसब्री से इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
नागपुर के लोगों के लिए यह एक बड़ा मौका है जब फिल्म से जुड़े स्टार यहां आएंगे। ढिशूम की टीम सेंटर इंडिया से कैंपेन की शुरूआत कर एक नया इतिहास रचने को तैयार है। फिल्म के ट्रेलर शानदार रेस्पांस मिल रहा है। अब बस इंतजार है तो फिल्म के रिलीज होने का।
विज्ञापन
गुम हुए क्रिकेटर को मिडिल ईस्ट में खोजने निकले दो कॉप्स की जीवटतावाली फिल्म ढिशूम 29 जुलाई को रिलीज हो रही है। सितारों से सजी फिल्म में जॉन एब्राहम, वरुण धवन, जैकलीन फर्नांडिज के साथ अक्षय खन्ना हैं। फिल्म का निर्देशन रोहित धवन ने किया है, फिल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला और सुनील ए लुल्ला हैं ।