फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Varisu Hindi Trailer south actor thalapathy vijay upcoming film know about release date and star cast

Varisu: पुराने अंदाज में फिर वापस लौटे विजय, वारिसु के हिंदी ट्रेलर में लगा एक्शन और रोमांस का तड़का

Mon, 09 Jan 2023 12:41 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Mon, 09 Jan 2023 12:41 PM IST
सार

ये एक इमोशनल फैमिली ड्रामा फिल्म है, जिसमें जबरदस्त एक्शन का तड़का लगाया गया है। इस फिल्म में एकबार फिर विजय अपने पुराने अंदाज में वापसी करते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Varisu Hindi Trailer south actor thalapathy vijay upcoming film know about release date and star cast
वारिसु - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साउथ के सुपरस्टार थलपति विजय एकबार फिर बड़े पर्दे पर वापसी के लिए तैयार हैं। विजय की आने वाली फिल्म वारिसु का ट्रेलर कुछ दिन पहले रिलीज हो गया था। लेकिन अब इसका हिंदी ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है। ये एक इमोशनल फैमिली ड्रामा फिल्म है, जिसमें जबरदस्त एक्शन का तड़का लगाया गया है। इस फिल्म में एकबार फिर विजय अपने पुराने अंदाज में वापसी करते नजर आ रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन वामशी पडाईपल्ली कर रहे हैं।
विज्ञापन


 

इस फिल्म के ट्रेलर में कहानी की एक झलक देखने को मिली है। ये एक परिवार की कहानी है। जिसके मुखिया शरत कुमार हैं। उनके तीन बेटे विजय, श्याम और श्रीकांत हैं। ट्रेलर में देखने से ऐसा लग रहा है कि शरत कुमार के दो बेटे तो उनके साथ रहते हैं, लेकिन विजय किसी यात्रा से वापस लौट रहा है। विजय और उसकी मां के बीछ खास बॉन्डिंग देखने को मिल रही है। बता दें कि यह फिल्म फैमिली और इमोशनल ड्रामा से भरपूर रहेगी।

इसे भी पढ़ें- Saif-Kareena: कार में सीट बेल्ट न बांधने पर सैफ-करीना जमकर हुए ट्रोल, यूजर्स बोले- मुंबई पुलिस दोनों को...

विज्ञापन
विज्ञापन

इस फिल्म में प्रकाश राज विलेन के किरदार में नजर आ रहे हैं। जिसकी दुश्मनी विजय के साथ होती है। वह विजय के परिवार और बिजनेस का नुकसान करना चाहता है, इसी वजह से विजय वापस आता है। इसी बीच दोनों के बीच दमदार डायलॉगबाजी देखने को मिलती है। इस फिल्म में विजय का एक्शन अवतार भी देखने को मिल रहा है।


विज्ञापन

वारिसु में विजय के साथ रश्मिका मंदाना लीड रोल में हैं। फिल्म में दोनों के बीच रोमांस भी देखने को मिलेगा। कुल मिलाकर ट्रेलर देखने से तो ऐसा लग रहा है कि फिल्म एंटरटेनमेंट का कंप्लीट डोज है। हालांकि अब तो फिल्म रिलीज होने के बाद ही ये पता लगेगा कि फैंस को फिल्म कैसी लगती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed