फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Utkarsh Sharma film Genius Dil Meri Na Sune Song out

रिलीज हुआ ‘जीनियस’ का दूसरा गाना, आतिफ असलम की आवाज ने फैंस का जीता दिल

Sat, 28 Jul 2018 08:58 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 28 Jul 2018 08:58 PM IST
विज्ञापन
Utkarsh Sharma film Genius Dil Meri Na Sune Song out
सनी देओल की फिल्म 'गदर एक प्रेम कथा' में सनी के बेटे का रोल करने वाले उत्कर्ष शर्मा बॉलीवुड में फिल्म 'जीनियस' से एंट्री कर रहे हैं।  अब इस फिल्म का दूसरा गाना ‘दिल मेरी ना सुने’ रिलीज हो गया है। इस गाने को आतिफ असलम ने गाया हैl हिमेश रेशमिया ने गाने का म्यूजिक कम्पोज किया है, जबकि लिरिक्स कुमार के है।
विज्ञापन


गाने में उत्कर्ष शर्मा और एक्ट्रेस इशिता चौहान की लव केमेस्ट्री खूब देेखने को मिल रही है। दोनों एक दूसरे के प्यार में डूबे दिखाई दे रहे हैं। बता दें काफी दिनों से इस फिल्म की चर्चा हो रही है। हाल ही में फिल्म का पहला गाना 'तेरा फितूर' रिलीज किया गया था जिसे फैंस ने काफी पसंद भी किया था।
विज्ञापन


‘दिल मेरी ना सुने’ ‘जीनियस’ का रोमांटिक गाना है, जिसमें उत्कर्ष अपनी हीरोइन ईशिता के साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं।

इस लव स्टोरी में आयशा जुल्का और मिथुन चक्रवर्ती भी हैं। 'जीनियस' एक युवक की कहानी है, जिसके प्रयोग विज्ञान के प्रति हमारे नजरिए को ही बदल देते हैं। फिल्म को दीपक मुकुट ने प्रोड्यूस किया है और 'जीनियस' 24 अगस्त को रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed