फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   urvashi get a new film

सिंह साहब की हीरोइन बढ़ गई आगे

Sat, 01 Mar 2014 08:30 AM IST
अमर उजाला मुंबई/ब्यूरो
अमर उजाला मुंबई/ब्यूरो Updated Sat, 01 Mar 2014 08:30 AM IST
विज्ञापन
urvashi get a new film

सिंह साहब द ग्रेट फिल्म की हीरोइन एक कदम आगे बढ़ गई है। वह इस फिल्म में सनी की पत्नी बनी थी।

विज्ञापन


निर्देशक अनिल शर्मा की फिल्म ‘सिंह साब द ग्रेट’ से पिछले साल अपना बॉलीवुड कैरियर शुरू करने वाली उर्वशी रौतेला ने अपने कदम आगे बढ़ा दिए हैं।

25 फरवरी को उर्वशी का जन्मदिन था और इससे बढ़िया गिफ्ट क्या हो सकता था कि वह अपनी दूसरी फिल्म साइन करें! खास बात यह है कि इस बार 20 साल की उर्वशी को उनकी उम्र के हिसाब से रोल मिला है।

पिछली फिल्म में वह अपने से कहीं बड़े सनी देओल की पत्नी बनी थीं और इस बारे में काफी सवाल भी उठे थे।

सूत्रों के अनुसार उर्वशी के लिए दूसरी फिल्म कैरियर के लिहाज से तो अहम है ही, लेकिन उल्लेखनीय तथ्य यह है कि इस बार वह राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक के साथ काम करने जा रही हैं।
विज्ञापन


फिल्म की विस्तृत जानकारी तो अभी बाहर नहीं आई है, लेकिन इतना जरूर मालूम हुआ है कि उर्वशी का रोल चंचल-चुलबुली लड़का का है। कुछ उस तरह जैसे ‘जब वी मेट’ में गीत ढिल्लन उर्फ करीना कपूर का रोल था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed