फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Urmila Matondkar says she made Feroz Khan cry recalls their conversation

Urmila Matondkar: उर्मिला मातोंडकर का खुलासा, मेरी फिल्म देखने के बाद फिरोज खान के आंखों में आ गये थे आंसू...

Sun, 30 Jan 2022 07:56 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sun, 30 Jan 2022 07:56 PM IST
सार

उर्मिला मातोंडकर ने कहा कि उन्होंने रंगीला की सफलता को भुनाने की कोशिश करने के बजाय एक ही तरह की भूमिकाएँ करने के बजाय अपने करियर में विविध भूमिकाएँ चुनीं।

विज्ञापन
Urmila Matondkar says she made Feroz Khan cry recalls their conversation
उर्मिला मातोंडकर (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram

विस्तार

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर का कहना है कि फिल्म रंगीला की सफलता के बाद उन्होंने अपने करियर में एक ही तरह की भूमिकाएं करने के बजाय विविध भूमिकाएं चुनीं। यह बात उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में कही है। इस साक्षात्कार में उन्होंने बताया कि कैसे दिवंगत अभिनेता फिरोज खान और बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने उनके परफॉर्मंस की प्रशंसा की थी। अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने कहा कि प्यार तूने क्या किया फिल्म के आखिरी दृश्य से फिरोज खान की आंखों में आंसू आ गए थे। इस फिल्म को देखने के बाद फिरोज खान ने उनसे क्या कहा था उर्मिला ने इसका भी खुलासा किया।

विज्ञापन


उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें अमिताभ बच्चन से एक प्रशंसा पत्र प्राप्त हुआ था। उर्मिला का कहना है कि उन्हें सत्या और कौन जैसी 'जोखिम भरी' फिल्मों के खिलाफ चेतावनी दी गई थी। हालांकि, वह '25 और रंगीला' फिल्म करने के बजाय विभिन्न भूमिकाओं और शैलियों के साथ प्रयोग करना चाहती थीं। उन्होंने कहा, “कुछ अभिनेत्रियों ने एक अभिनेता के साथ फिल्म के बाद फिल्म की। यदि आप बेहतर नहीं जानते तो आप फिल्मों का नाम नहीं बता पाएंगे क्योंकि उन्होंने एक ही कपड़े पहने थे।''  उर्मिला ने कहा कि उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में हर बार कुछ अलग करने की कोशिश की। गौरतलब है कि अभिनेत्री उर्मिला ने रंगीला, सत्या, जुदाई, भूत और पिंजर जैसी फिल्मों में अभिनय किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed