Urfi Javed: उर्फी जावेद के ड्रेसिंग सेंस पर फिदा हुईं कविता कौशिक, कही यह बात
उर्फी जावेद के हालिया वीडियो पर एक्ट्रेस कविता कौशिक ने दिलचस्प कमेंट पोस्ट किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उर्फी जावेद अक्सर मीडिया की सुर्खियों में रहती हैं। बता दें कि मॉडल और एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। ऐसा कोई दिन नहीं जाता, जब वह अपने फैशन सेंस और स्टाइल को लेकर फैंस का ध्यान आकर्षित न करती हों। एक बार फिर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस हालिया वीडियो में उर्फी टॉपलेस नजर आ रही हैं। उर्फी जावेद के इस वीडियो पर एक्ट्रेस कविता कौशिक ने भी कमेंट किया है।
KRK: कश्मीर फाइल्स पर नादव लापिड के बयान का केआरके ने किया समर्थन , बोले- सैल्यूट मिस्टर...
उर्फी जावेद अक्सर अपने अतरंगी अंदाज से चर्चा में रहती हैं। कई बार फैंस उनकी तारीफ करते हैं तो कभी वह ट्रोल्स के निशाने पर आ जाती हैं। हाल ही में उर्फी ने अपनी एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर की। इसमें वह ब्लैक एंड व्हाइट पैंट पहने नजर आ रही हैं। वीडियो में उनका लुक काफी बोल्ड लग रहा है। वीडियो में उर्फी ने हाथ में पेंट ब्रश पकड़ा हुआ है और दीवार पर कुछ लिख रही हैं।
Shehnaaz Gill: चैट शो के दौरान आयुष्मान के सामने छलक पड़े शहनाज गिल के आंसू, बोलीं- लोगों को लगता है मैं...
इस वीडियो को शेयर करते हुए उर्फी ने कैप्शन लिखा है, 'कैनवास पर क्या लिखा है?' वीडियों में उर्फी जावेद का हेयरस्टाइल भी कमाल का लग रहा है। उन्होंने पोनटेल बना रखी है। इस पर तमाम यूजर्स के कमेंट आ रहे हैं। साथ ही सेलेब्स ने भी कमेंट किया है। टीवी एक्ट्रेस कविता कौशिक ने उर्फी के इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, 'वो पैंट मुझे चाहिए।'
कुछ यूजर्स उर्फी की बोल्डनेस की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ लोग हमेशा की तरह उन्हें ट्रोल कर रहें है। इस बार उर्फी ने फिर से अपने फैशन लुक के लिए कुछ नया एक्सपेरिमेंट किया। बता दें कि सोशल मीडिया पर उर्फी की काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर उनके 3.9 मिलियन यूजर्स हैं। अक्सर उर्फी की फोटोज और वीडियो वायरल होते नजर आते हैं।
Bhediya Box Office Collection: पहले हफ्ते में 50 करोड़ तक भी नहीं पहुंच सकी भेड़िया, सातवें दिन इतनी रही कमाई