Uorfi Javed: धर्म पर ऐसी सोच रखती हैं उर्फी जावेद, इस्लाम को लेकर कही थी ये बात
उर्फी अक्सर अपने अजीबोगरीब ड्रेस और बयानों की वजह से चर्चा में आ जाती हैं। एक इंटरव्यू के दौरान वह इस्लाम और हिंदू धर्म पर बात करती हुई नजर आई थीं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उर्फी जावेद अक्सर अपने अजीबोगरीब ड्रेस वजह से सुर्खियों में आ जाती हैं। एक्ट्रेस के पहनावे को लेकर कई बार उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल भी किया जाता है। इसके अलावा एक्ट्रेस अपने बेबाक बयानों की वजह से भी पहचानी जाती हैं। कई दफा उनके कुछ बयानों पर कंट्रोवर्सी भी शुरू हो जाती है। हालांकि, उर्फी को इन चीजों से फर्क नहीं पड़ता और वह लगातार अपनी बात लोगों के सामने रखती हैं।
इस बीच उर्फी का एक पुराना इंटरव्यू काफी ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा है। इस इंटरव्यू में उर्फी कई मुद्दों पर बेबाकी से बात करती हुईं नजर आई थीं। बातचीत के दौरान जब उनसे धर्म को लेकर सवाल पूछा गया तो वह इस पर अपनी राय रखती नजर आईं। इंटरव्यू के दौरान जब उनसे पूछा गया कि आप पर सवाल उठते हैं कि आप मुस्लिम हैं फिर भी इस तरह के कपड़े पहनी हैं? इस सवाल का जवाब देते हुए उर्फी कहा कि आज के समय में हर कोई धर्म को अपने तरीके से फॉलो कर रहा है। इस्लाम और सनातन धर्म का लोग अपने तरीकों से पालन कर रहे हैं तो जब मैं इसे अपनी तरह से फॉलो कर रही हूं तो इसमें लोगों को क्या परेशानी है।
#AskSrk: कपिल शर्मा के शो पर 'पठान' का प्रचार नहीं करेंगे शाहरुख, फैन से बोले- सीधा मूवी हॉल में मिलते हैं