फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Unknown Scorpio Found Near Mukesh Ambani's Antilia In Mumbai Bomb Disposal Squad Reached

मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के पास खड़ी मिली अज्ञात स्कॉर्पियो, मौके पर पहुंचा बम निरोधक दस्ता

Thu, 25 Feb 2021 08:26 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Thu, 25 Feb 2021 08:26 PM IST
विज्ञापन
Unknown Scorpio Found Near Mukesh Ambani's Antilia In Mumbai Bomb Disposal Squad Reached
मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के पास मिली अज्ञात कार - फोटो : Twitter

देश के जाने-माने बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के बंगले के पास एक स्कॉर्पियो गाड़ी मिली है और इस गाड़ी में जिलेटिन मिला है। यह सूचना मिलते ही बीडीडीएस, जॉइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस, लोकल डीसीपी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। गाड़ी की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक जो स्कॉर्पियो मिली है उसका नंबर प्लेट मुकेश अंबानी के घर में इस्तेमाल की जा रही रेंज रोवर के नंबर प्लेट से मैच करती है।  सबसे पहले इसकी जानकारी मुकेश अंबानी के घर के सुरक्षा कर्मियों को मिली। इसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दे दी गई है और कार को पुलिस अपने साथ ले गई है। पुलिस को उस स्कॉर्पियो गाड़ी में 25 से ज्यादा जिलेटीन स्टिक्स मिले हैं।
विज्ञापन


महाराष्ट्र सरकार के गृह राज्यमंत्री शंभूराज देसाई ने इस मामले में कहा है कि आवश्यकता पड़ने पर अंबानी परिवार की सुरक्षा और बढ़ा दी जायेगी। तो वहीं मुंबई पुलिस के पीआरओ ने कहा, 'गामदेवी पुलिस स्टेशन की सीमा के तहत आज कार्मिकेल रोड पर एक संदिग्ध वाहन मिला जिसके बाद बम डिटेक्शन एवं डिस्पोजल स्क्वॉड टीम और पुलिस दल मौके पर पहुंचे, वाहन की जांच की और वाहन के भीतर विस्फोटक सामग्री जिलेटिन पाई गई। यह एक असेंबल विस्फोटक डिवाइस नहीं है। फिलहाल जांच जारी है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed