परवीन बाबी एक ऐसी शख्सियत हैं जो दुनिया से अलविदा कहने के बाद आज भी लोगों के दिल-ओ-दिमाग में बसती हैं। परवीन का जन्म 4 अप्रैल 1949 में गुजरात के जूनागढ़ के एक पठान मुस्लिम समुदाय में हुआ था। 70 के दशक में परवीन अपनी बोल्डनस की वजह से काफी चर्चा में थीं। उन्होंने अपने करियर में काफी उतार-चढ़ाव देखा। उनके नाम जहां कई सुपरहिट फिल्में हैं तो वहीं कई फ्लॉप फिल्मों से भी उनका करियर डगडमामा चुका था। उनके फैसले हमेशा चौंकाने वाले हुआ करते थे। कभी लगता कि ये लड़की ऐसा क्यों कर रही हैं, क्योंकि उस वक्त अपने फैसलों से ये मिडिल क्लास मानसिकता को दरकिनार देती थीं। फिर कभी लोग उनके कारनामों से डर जाते थे। परवीन का अंत भी रहस्मय तरीके से हुआ। आज हम उनकी जिंदगी की कुछ रोचक किस्से बताने वाले हैं।
2 of 8
परवीन बाबी, विनोद पांडे, मार्प जुबेर
- फोटो : साभार विनोद पांडे
परवीन बॉबी का पूरा नाम परवीन वली मोहम्मद अली खान बॉबी था। माता-पिता की शादी के 14 साल बाद परवीन का जन्म हुआ था और 10 साल की ही उम्र में ही उनके पिता का देहांत हो गया था। 1972 में परवीन ने मॉडलिंग से अपने कैरियर की शुरुआत की। परवीन बॉबी अहमदाबाद यूनिवर्सिटी में पढ़ाई भी पूरी कर रही थीं कि इसी दौरान प्रसिद्ध निर्माता निर्देशक बीआर इशारा की नजर उन पर पड़ी।
कहा जाता है कि उस वक्त उन्होंने मिनी स्कर्ट पहनी हुई थी और हाथ में सिगरेट थी. इशारा उनसे इतने प्रभावित हो गए कि उन्होंने तुरंत अपनी फिल्म के लिए साइन कर लिया। 1973 की फिल्म 'चरित्रम' में पहली बार वो सिल्वर स्क्रीन पर आईं। 1974 में रिलीज हुई फिल्म 'मजबूर' बॉबी की पहली हिट फिल्म थी, जिसमें उनके साथ अमिताभ बच्चन थे।
1970 से 1980 के बीच में परवीन ने 'दीवार', 'नमक हलाल', 'अमर अकबर एंथनी' और 'शान' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं। 1976 से 1980 के बीच रीना रॉय के बाद परवीन बाबी दूसरी सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस थीं। परवीन ने अमिताभ बच्चन के साथ आठ फिल्मों में अभिनय किया है और ये सभी फिल्में हिट या सुपरहिट हुईं।
5 of 8
parveen babi with mahesh bhatt
परवीन बॉबी जाने-माने निर्देशक महेश भट्ट संग रिलेशन में थी, जिसकी चर्चा आए दिन होती थी। 1977 में उनकी लव-स्टोरी शुरू हुई थी। महेश भट्ट पहले ही शादीशुदा थे। लेकिन बावजूद इसके वो अपनी पहली पत्नी और बेटी पूजा को छोड़कर परवीन संग रहने लगे थे। परवीन बाबी की कभी शादी तो नहीं हुई, लेकिन हमेशा से उनका नाम डैनी, कबीर बेदी और महेश भट्ट के साथ जोड़ा जाता था। उनके रिश्ते अमिताभ बच्चन के साथ भी हुआ करते थे और परवीन ने अमिताभ के ऊपर उनका मर्डर करने की कोशिश करने का आरोप भी लगाया था।