फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Union Information and Broadcasting Minister Anurag Thakur said Cinema is India's soft power

Cinema: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने किया एनएमआईसी का दौरा, बोले- ‘सिनेमा ने बनाई विश्व में भारत की पहचान’

Fri, 22 Apr 2022 12:18 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Fri, 22 Apr 2022 12:18 AM IST
सार

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने गुरुवार को मुंबई के नेशनल म्यूजियम ऑफ इंडियन सिनेमा का दौरा किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सिनेमा दुनिया भर में भारत की पहचान बनाने में सफल रहा है और भारतीय सिनेमा हमारे देश की सॉफ्ट पॉवर है। 

विज्ञापन
Union Information and Broadcasting Minister Anurag Thakur said Cinema is India's soft power
नेशनल म्यूजियम ऑफ इंडियन सिनेमा पहुंचे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि सिनेमा दुनिया भर में भारत की पहचान बनाने में सफल रहा है। केंद्रीय मंत्री ने गुरुवार को मुंबई के नेशनल म्यूजियम ऑफ इंडियन सिनेमा (एनएमआईसी) का दौरा किया। मंत्रालय के अनुसार यह म्यूजियम 19वीं शताब्दी की हेरिटेज बिल्डिंग गुलशन महल और न्यू म्यूजियम बिल्डिंग नामक दो इमारतों में बना है, जिसने मंत्री का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।

विज्ञापन

भारतीय सिनेमा के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय सिनेमा हमारे देश की सॉफ्ट पॉवर है, जो दुनिया भर के करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करता है। मनोरंजन के जरिए भारतीय सिनेमा दुनिया भर में भारत की पहचान बनाने में कामयाब रहा है और सबसे ज्यादा फिल्में भी भारत में ही बनी हैं।
विज्ञापन

अपने दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नेशनल म्यूजियम ऑफ इंडियन सिनेमा फिल्मों में रुचि रखने वालों को जरूर देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर आप मुंबई में हो और एनएमआईसी नहीं गए तो आपकी मुंबई की यात्रा अधूरी रह जाएगी। उन्होंने सभी सिने प्रेमियों को एनएमआईसी आकर सिनेमा का इतिहास जानने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि म्यूजियम आपको 100 साल पीछे ले जाएगा, जब सिनेमा बिना किसी आधुनिक टेक्नोलॉजी या उपकरण से बनाया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज हम एनिमेशन, ग्राफिक्स, विजुअल इफेक्ट्स की बात करते हैं, लेकिन यहां आकर आपको पता चलेगा कि इनके अभाव में पहले कैसे काम होता था और आज हम कितनी प्रगति कर चुके हैं। उस समय के फिल्म निर्माताओं को बड़े-बड़े कैमरों को ले जाने में परेशानी होती थी। अब टेक्नोलॉजी ने मानव जीवन और फिल्मों को आसान बना दिया है।
  केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने एनएमआईसी के परिसर में एक पौधा भी लगाया और फिल्म डिविजन, एनएमआईसी, केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड और एनएफडीसी के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की। वहीं, मई में एनएमआईसी कॉम्प्लेक्स डॉक्यूमेंट्री, शॉर्ट और एनिमेशन फिल्मों के लिए 17वें मुंबई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (एमआईएफएफ) की मेजबानी करेगा।
 
 

 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed