फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Uday Chopra Birthday Know Lesser Known facts career and about his Love Life

Uday Chopra Birthday: इंडस्ट्री के प्रतिष्ठित परिवार से ताल्लुक रखते हैं उदय, लव लाइफ भी खूब चर्चा में रही

Sun, 05 Jan 2025 07:15 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 05 Jan 2025 07:15 AM IST
सार

Uday Chopra Birthday: उदय चोपड़ा बॉलीवुड के प्रतिष्ठित चोपड़ा परिवार से ताल्लुक रखते हैं। वह आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। वह यश चोपड़ा बेटे और आदित्य चोपड़ा के भाई हैं, जिनका फिल्म इंडस्ट्री में बड़ा योगदान है।

विज्ञापन
Uday Chopra Birthday Know Lesser Known facts career and about his Love Life
उदय चोपड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उदय चोपड़ा हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के एक बहुत मशहूर परिवार से ताल्लुक रखते हैं। वह फिल्म निर्देशक यश चोपड़ा और पामेला चोपड़ा के बेटे हैं। उनके पिता का भारतीय सिनेमा में अहम योगदान रहा है। उनकी बनाई फिल्में आज भी दर्शकों के बीच लोकप्रिय हैं। उदय के बड़े भाई आदित्य चोपड़ा भी हिंदी सिनेमा के सफल निर्माता और निर्देशक हैं। उन्होंने भी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे और रब ने बना दी जोड़ी जैसी हिट फिल्मों का निर्देशन करके बनाई है। इसके अलावा उदय की भाभी रानी मुखर्जी भी जानी-मानी अभिनेत्री हैं। करण जौहर भी उदय के रिश्तेदार हैं। आइए उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी खास बातें...

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Ayushmann Khurrana: इस जगह 'थामा' के दूसरे शेड्यूल की शूटिंग करेंगे आयुष्मान खुराना, पोस्ट साझा कर जताई खुशी

विज्ञापन
Trending Videos

अब तक ऐसा रहा उदय का करियर

उदय चोपड़ा ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 2000 में फिल्म मोहब्बतें से की थी। इसके बाद उन्होंने मेरे यार की शादी है (2002), धूम (2004), धूम 2 (2006), और धूम 3 (2013) जैसी फिल्मों में अभिनय किया। धूम सीरीज में उनके निभाए अली अकबर फतेह खान के किरदार ने उन्हें खास पहचान मिली। इसके अलावा 2012 में उन्होंने अपनी कॉमिक्स कंपनी योमिक्स की शुरुआत की, जो यशराज फिल्म्स के तहत कॉमिक्स का निर्माण करती है। योमिक्स ने भारतीय कॉमिक्स की दुनिया में एक नई दिशा दी और इस क्षेत्र में उदय का एक अलग योगदान देखा गया।
यह भी पढ़ें-  Diljit Dosanjh: पीएम से बोले दिलजीत- ढाबे पर लोग मुझसे बेहतर गा रहे, देश में हो सकता है कोचेला से बड़ा समारोह

विज्ञापन

फिल्मों का भी कर चुके हैं निर्माण

एक निर्माता के रूप में भी उदय चोपड़ा अपनी किस्मत आजमा चुके हैं। साल 2014 में उन्होंने ग्रेस ऑफ मोनाको और द लॉन्गेस्ट वीक जैसी फिल्मों का निर्माण किया। ग्रेस ऑफ मोनाको में निकोल किडमैन ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इसी तरह द लॉन्गेस्ट वीक एक हॉलीवुड कॉमेडी ड्रामा थी, जिसमें ओलिविया वाइल्ड और जेसन बेटमैन के अभिनय किया था। यह फिल्म यशराज फिल्म्स के सहायक हॉलीवुड प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले पहली फिल्म थी।

विज्ञापन

लव लाइफ भी खूब चर्चा में रही
उदय चोपड़ा की लव लाइफ भी मीडिया में चर्चा का विषय रही है। उन्होंने अपनी फिल्म नील 'एन' निक्की (2005) के दौरान अभिनेत्री तनिषा मुखर्जी को डेट करना शुरू किया, लेकिन दो साल बाद उनका ब्रेकअप हो गया। इसके बाद 2013 में उनका नाम अभिनेत्री नरगिस फाखरी से जोड़ा गया। इस रिश्ते ने काफी सुर्खियां बटोरीं। हालांकि, 2017 के अंत में यह जोड़ी टूट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed