फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   twinkle Khanna debuts on Twitter

अक्षय कुमार की पत्नी से बतिया सकेंगे आप?

Tue, 11 Nov 2014 07:35 AM IST
Updated Tue, 11 Nov 2014 07:35 AM IST
विज्ञापन
twinkle Khanna debuts on Twitter

अभिनेत्री एवं उद्यमी ट्विंकल खन्ना ने भी ट्विटर जगत में सक्रिय हस्तियों की जमात में शामिल हो गई हैं। उन्होंने माइक्रो ब्लागिंग वेबसाइट पर 'मिसेजफनीबोन्स' नाम से अपना खाता खोला है।

विज्ञापन


ट्विंकल ने ट्विटर पर अपना पहला संदेश लिखा, "कस्बे में आई नई लड़की। टिप्पणी और तांक-झांक की दुनिया में अपनी जगह तलाशने की कोशिश कर रही हैं।" ट्विंकल दिवंगत सुपरस्टार राजेश खन्ना और अभिनेत्री डिंपल कपाडिय़ा की बेटी हैं। उन्होंने अभिनेता अक्षय कुमार से शादी की है।
विज्ञापन

 

अब फिल्मों से हुईं दूर

twinkle Khanna debuts on Twitter

'​बरसात​'​ और ​'​जब प्यार किसी से होता है​'​ जैसी हिंदी फिल्मों में काम कर चुकीं ट्विंकल ने साज-सज्जा के शौक और जुनून को पेशे में बदलते हुए बाद में इंटीरियर डेकोरेशन का व्यवसाय अपनाया और आज वह देश की जानी मानी इंटीरियर डेकोरेटर हैं।​​

​​​ट्विंकल ने अपने ट्विटर अकांउट पर खुद को नए युग की महिलाओं की जमात की मूल सदस्य बताया है। उन्होंने कहा कि उनके पास चुटकुलों का भंडार है।​​

​​​ फिल्मकार करण जौहर ने ट्विटर जगत में ट्विंकल का स्वागत करते हुए लिखा​, "अक्षय की खूबसूरत पत्नी, मेरे बचपन की दोस्त और मेरी फिल्म ​'​कुछ कुछ होता है'​ की किरदार टीना नाम अब ट्विटर पर है।​"​ ट्विंकल का वास्तविक नाम टीना खन्ना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed