फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Twinkle Khanna announced her next produce film on Menstrual on World Menstrual Day

विश्व मासिक धर्म दिवस पर ट्विंकल खन्ना का फैंस को तोहफा, पीरियड्स पर बनाएंगी एक और फिल्म

Mon, 28 May 2018 02:46 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 28 May 2018 02:46 PM IST
विज्ञापन
Twinkle Khanna announced her next produce film on Menstrual on World Menstrual Day
अक्षय कुमार की पति और एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना ने फिल्म 'पैडमैन' के बाद महिला की मासिक धर्म स्वच्छता पर एक और फिल्म बनाने का फैसला किया है। आज विश्व मासिक धर्म दिवस के दिन इस बात का खुलासा करके उन्होंने अपने फैंस को नई फिल्म का तोहफा दिया है। खबरों की मानें तो ट्विंकल खन्ना की नई फिल्म का नाम 'फर्स्ट पीरियड' है और यह एक वेब सीरीज होगी। 
विज्ञापन


'फर्स्ट पीरियड' की कहानी को साल 2016 में आई फिल्म 'जुबान' के डायरेक्टर मोजेज सिंह ने लिखा है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में लड़कियों के फर्स्ट यानी पहले पीरियड जैसे विषय को दर्शाया जाएगा। इतना ही नहीं महिला के पहले पीरियड को लेकर लड़कों का क्या नजरिया होता इस फिल्म में वह भी देखने को मिलेगा। 
विज्ञापन


सुत्रों को मानना है कि इसके लिए खुद मोजेज सिंह महिलाओं के पीरियड्स से जुड़ी समस्यों को उजागर वाले कुछ एनजीओ से भी बातचीत कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि मोजेज सिंह ने 'फर्स्ट पीरियड' की कहानी को जैसे ही ट्विंकल खन्ना को सुनाया तो उन्होंने इस फिल्म का समर्थन किया और प्रोड्यूस करने का फैसला कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल फिल्म पर जल्द ही काम शुरू कर दिया जाएगा। गौरतलब है कि बतौर प्रोड्यूस ट्विंकल खन्ना की यह दूसरी फिल्म होगी। इससे पहले वह अक्षय कुमार की फिल्म 'पैडमैन' को प्रोड्यूस कर चुकीं हैं। यह फिल्म महिलाओं की मासिक धर्म स्वच्छता पर आधारित फिल्म थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed