Ram Kapoor: राम कपूर ने खरीदी अपनी ड्रीम कार फरारी, पिछले ही साल ली थी करोड़ों की पोर्शे करेरा एस
अभिनेता राम कपूर ने अपनी ड्रीम कार फरारी खरीद ली है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जानते हैं क्या है इस कार की कीमत और खासियत।
विस्तार
टीवी से लेकर बॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाले अभिनेता राम कपूर ने अपनी ड्रीम कार फरारी खरीद ली है। हालांकि उन्होंने अभी खुद इसकी जानकारी नहीं दी है लेकिन राम कपूर की फरारी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें वह और उनकी पत्नी बेहद खुश नजर आ रहे हैं। राम कपूर ने फरारी के तीन टॉप मॉडल में से फरारी पोर्टोफिनो खरीदा है, जिसे कैलिफोर्निया टी की जगह पोजिशन किया गया था। इस 4 सीटर फरारी को भारत में लॉन्च किया गया था, तो चलिए जानते हैं इसकी खासियत और कीमत।
राम कपूर ने खरीदा टॉप थ्री में से फरारी का इतने करोड़ वाला मॉडल
फरारी के टॉप थ्री मॉडल हैं जिनकी कीमत 3.50 करोड़ से लेकर 7.50 करोड़ के बीच है। फिलहाल अभिनेता राम कपूर ने इन टॉप थ्री में से फेरारी पोर्टोफिनो खरीदी है। जानकारी के मुताबिक यह 3.50 करोड़ में आती है। पैपराजी पेज वायरल भयानी से साझा की गई तस्वीर में अपनी शानदार रेड फरारी के साथ राम कपूर और उनकी पत्नी को चेहरे पर बड़ी सी मुस्कुराहट के साथ पोज करते देखा जा सकता है।
Amitabh Bachchan: बिना अनुमति इस्तेमाल नहीं होंगे अमिताभ बच्चन के फोटो और आवाज, दिल्ली न्यायालय ने दिया आदेश
क्या है फरारी पोर्टफिनो की खासियत
जानकारी के अनुसार, फरारी पोर्टफिनो को कैलिफोर्निया-टी के मुकाबले ज्यादा डायनामिक बनाया गया है, कंपनी के मुताबिक यह कंफर्ट मोड में कैलिफोर्निया-टी से बेहतर है। फरारी की यह पहली जीटी कार है, जिसमें इलेक्ट्रिक पावर स्टीयरिंग व्हील लगा है। कम स्पीड पर इसकी छत को खुलने में 14 सेकेंड का समय लगता है। इसकी टॉप स्पीड तकरीबन 320 किलोमीटर प्रति घंटा है।
IFFI 2022: लगातार फिल्मों के फ्लॉप होने पर आर बाल्की का बयान, शाहरुख खान को बताया सबसे बुद्धिमान
पिछले साल खरीदी थी इतने करोड़ की कार
अभिनेता राम कपूर लग्जरी कारों का खासा शौक रखते हैं, हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि साल 2021 में उन्होंने ब्लू कलर की पोर्शे 911 करेरा एस खरीदी थी, जिसकी कीमत तकरीबन 1.84 करोड़ रुपये (शोरूम में) थी।