{"_id":"5d5e33ac8ebc3e6c447809a3","slug":"tv-actress-shrenu-parikh-tv-show-ek-bhram-sarvagun-sampann-is-going-to-off-air","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह महीने भी नहीं चल पाया एक भ्रम- सर्वगुण संपन्न, चैनल ने शो को बंद करने का लिया फैसला","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
छह महीने भी नहीं चल पाया एक भ्रम- सर्वगुण संपन्न, चैनल ने शो को बंद करने का लिया फैसला
Thu, 22 Aug 2019 11:49 AM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Thu, 22 Aug 2019 11:49 AM IST
विज्ञापन
Ek Bhram Sarvagun Sampanna
- फोटो : file photo
भारतीय सैटेलाइट टेलीविजन पर सास-बहू वाले पहले दो धारावाहिक 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' और 'घर घर की कहानी' से नया ट्रेंड शुरू करने वाले चैनल स्टार प्लस की कंटेंट टीम इन दिनों रचनात्मकता के संकट से जूझ रही है। चैनल के सबसे महात्वाकांक्षी शो एक भ्रम - सर्वगुण संपन्न को दर्शकों ने पूरी तरह नकार दिया है।
शो के टीआरपी रेटिंग चार्ट में जगह न बना पाने के चलते इसे समय से पहले ही बंद करने की तैयारी चैनल में अंदरखाने शुरू हो चुकी है। एक भ्रम- सर्वगुण संपन्न में श्रेनु पारिख का नेगटिव किरदार दर्शकों को बिल्कुल पसंद नहीं आया। साथ ही साथ शो में जैन इमाम और श्रेनु पारिख की जोड़ी भी लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आई।
सूत्रों की मानें तो ये सीरियल अगले महीने 14 सितंबर से बंद होने वाला है यानी कि यह धारावाहिक शुरूआत के बाद से छह महीने भी नहीं चल पाया। एक भ्रम - सर्वगुण संपन्न बंद होने के बाद इसकी जगह जिन धारावाहिकों को शुरू करने की चर्चाएं हैं, उनमें रेस में सबसे आगे पौराणिक धारावाहिक नम: बताया जा रहा है। ये भी चर्चा है कि साजिशों और शरारतों से भरे एक नए टीवी शो ‘राज महल’ का प्रसारण भी इसकी जगह हो सकता है।