फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   TV actor Drashti Dhami tested positive for the novel coronavirus

Drashti Dhami Corona Positive: कोरोना वायरस की चपेट में आईं दृष्टि धामी, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

Tue, 04 Jan 2022 11:53 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 04 Jan 2022 11:53 AM IST
सार

मधुबाला फेम एक्ट्रेस दृष्टि धामी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है। इस पोस्ट के बाद करण ग्रोवर, अरिजीत तनेजा, डिनो मोरिया जैसे सेलेब्स ने दृष्टि के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

विज्ञापन
TV actor Drashti Dhami tested positive for the novel coronavirus
दृष्टि धामी - फोटो : Social Media

विस्तार

कोविड के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के सामने आने के बाद से दुनियाभर में खौफ का माहौल है। महाराष्ट्र में कोरोना के मामले देशभर में सबसे ज्यादा हैं। अब तक कई बॉलीवुड सेलेब्स कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। अब मधुबाला फेम एक्ट्रेस दृष्टि धामी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर दी जानकारी
दृष्टि ने लिखा है- तीसरी लहर से लड़ने के लिए मेरे साथ कुछ अच्छी चीजें कंपनी देने के लिए मौजूद हैं। सौभाग्य से मैं इन फूलों को सूंघ सकती हूं और चॉकलेट को इंजॉय कर सकती हूं।' दृष्टि ने इसके साथ तस्वीर भी पोस्ट की है जिसमें टेबल पर फूलों का गुलदस्ता, ऑक्सीमीटर, टैबलेट, विक्स, चॉकलेट और कुछ पेपर्स रखे हुए हैं। 
विज्ञापन


इस पोस्ट के बाद करण ग्रोवर, अरिजीत तनेजा, डिनो मोरिया जैसे सेलेब्स ने दृष्टि के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। इतना ही नहीं उनके फैंस ने भी कामना कि वे जल्द ठीक हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



View this post on Instagram

A post shared by Drashti Dhami 💜 (@dhamidrashti)

 

धामी को 'मधुबाला एक इश्क एक जुनून', 'एक था राजा एक थी रानी', 'सिलसिला बदलते रिश्तों' का जैसे टीवी शो में उनकी भूमिकाओं के लिए याद किया जाता है। दृष्टि आखिरी बार 'द एम्पायर' वेब सीरीज में नजर आईं थी जहां उन्होंने खानजादा बेगम की भूमिका निभाई थी। 

मुंबई में सोमवार को 8,082 नए कोविड के केस दर्ज किए गए। महाराष्ट्र सरकार के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, मुंबई में ओमिक्रॉन के 40 नए मामले भी दर्ज किए गए हैं। कुल मिलाकर मुंबई में ओमिक्रॉन से संक्रमितों की संख्या 368 हो गई है। अब देश के 23 राज्यों में ओमिक्रॉन फैल चुका है और सबसे ज्यादा केस महाराष्ट्र में सामने आए हैं, जो कि 568 है। वहीं दूसरे नंबर पर दिल्ली है, जहां से 382 मामले सामने आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed