{"_id":"600c084e3a9ecb435e230baa","slug":"tv-actor-booked-for-raping-her-stepmother-and-stealing-from-her","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"टीवी एक्टर ने अपनी ही सौतेली मां के साथ किया ये घिनौना अपराध, केस दर्ज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
टीवी एक्टर ने अपनी ही सौतेली मां के साथ किया ये घिनौना अपराध, केस दर्ज
Sat, 23 Jan 2021 05:26 PM IST
विजयाश्री गौर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Sat, 23 Jan 2021 05:26 PM IST
विज्ञापन
मुंबई पुलिस
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनोरंजन की दुनिया से एक बेहद ही शर्मनाक खबर सामने आई है। मुंबई के एक टीवी एक्टर पर अपनी ही सौतेली मां के साथ बालात्कार करने का घिनौना आरोप लगा है। बता दें कि एक्टर के खिलाफ मुंबई के ओशिवरा पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है। टीवी एक्टर पर आरोप है कि उसने अपनी 58 साल की सौतेली मां के साथ बलात्कार करने के साथ साथ लूट पाट भी की है।
विज्ञापन
खबर के मुताबिक महिला ने अपने बेटे पर आरोप लगाते हुए कहा कि, 'पहले उसने घर से गहने और नकदी लूटे और जब उसने विरोध किया जो उसके साथ रेप कर दिया'। बता दें कि टीवी एक्टर के 78 वर्षीय पिता खुद भी एक नामी निर्माता व निर्देशक रह चुके हैं और उनकी ही तीसरी पत्नी के साथ उनके सगे बेटे ने इस घिनौनी घटना को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
बता दें कि पुलिस ने महिला के बयान के आधार पर केस दर्ज कर लिया है, लेकिन आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि ये परिवार में संपत्ति विवाद का भी मामला हो सकता है। पुलिस गंभीरता से इस मामले में जांच कर रही है। शिकायत के सत्यापन के बाद पुलिस आरोपी बेटे को गिरफ्तार करने की बात कह रही है।
विज्ञापन
खबरों के मुताबिक पीड़ित महिला अंधेरी वेस्ट में अपने पति के साथ रहती है जबकि उनका सौतेला बेटा कहीं अलग जगह रहता है। वो अक्सर अपने पिता पर रुपये के लिए दबाव बनाता रहता है। उसने महिला से भी पहले पैसे के लिए जबरदस्ती की और मना करने पर इस घटना को अंजाम दे दिया।