मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ का बोलबाला, जानिए ‘तू मेरी मैं तेरा…’ और बाकी फिल्मों का क्या रहा हाल?
Box Office Collection: इन दिनों सिनेमाघरों में ‘धुरंधर’ के अलावा ‘तू मेरी मैं तेरा…’ और कुछ हॉलीवुड फिल्में मौजूद हैं। जानिए, मंगलवार को इन फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया है। किसने सबसे ज्यादा कमाई की है?
विस्तार
फिल्म ‘धुरंधर’ को बॉक्स ऑफिस पर 26 दिन हो चुके हैं। कुछ दिन पहले ही ‘तू मेरी मैं तेरा…’ भी रिलीज हुई। इनके अलावा दो हॉलीवुड फिल्में ‘एनाकोंडा’ और ‘अवतार-फायर एंड ऐश’ भी दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। जानिए, इस फिल्मों का मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर क्या हाल रहा?
कार्तिक आर्यन की फिल्म का छठे दिन क्या हाल रहा?
सैकनिल्क के अनुसार फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' ने छठे दिन सिर्फ 1.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। ओपनिंग डे पर इस फिल्म 7.75 करोड़ रुपये से शुरुआत की थी। छठे दिन में आकर इस फिल्म का कलेक्शन काफी कम हो चुका है। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 27 करोड़ रुपये हो चुका है।
‘धुरंधर’ की छप्परफाड़ कमाई जारी
इन दिनों ‘धुरंधर’ ही अकेली ऐसी फिल्म है, जो रिलीज के 26 दिन बाद भी छप्परफाड़ कमाई कर रही है। सैकनिल्क के अनुसार अब तक यह फिल्म कुल 712.25 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। मंगलवार को भी इसने 11.25 करोड़ रुपये की कमाई की है।
‘अवतार: फायर एंड ऐश’ को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज हुए 12 दिन हो चुके हैं। सैकनिल्क के अनुसार मंगलवार को इस फिल्म ने 5.15 करोड़ रुपये बटोरे हैं। कुल कलेक्शन भी अब तक 148.08 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म जल्द ही 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू सकती है। वहीं फिल्म ‘एनाकोंडा’ ने भी रिलीज के छठे दिन सिर्फ 43 लाख रुपये कमाए हैं। फिल्म का कलेक्शन चंद दिनों में ही लाखों में सिमट कर रह गया है।