सीधी नहीं है रानी की शादी की कहानी, 4 सच जानिए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले कुछ समय से अभिनेत्री रानी मुखर्जी और निर्माता-निर्देशक आदित्य चोपड़ा की शादी की चर्चाएं सुर्खियां बटोर रही हैं। अब जबकि वेलेंटाइन सप्ताह चल रहा है बॉलीवुड में सबको जिस खबर का बेसब्री से इंताजर है वह दोनों की शादी की है। बताया जा रहा है कि इस हफ्ते किसी भी समय दोनों के सात फेरे लेने की खबर आ सकती है।
हालांकि दोनों के परिवारों की तरफ से इसे गोपनीय बनाए रखने की भरपूर कोशिश की जा रही है। ऐसे में माना जा रहा है कि वेलेंटाइन डे को इस विवाह की घोषणा सार्वजनिक की जा सकती है। सूत्र कह रहे हैं कि यह शादी जैसलमेर में होगी और इसका जश्न जोधपुर में मनाया जाएगा। इस विवाह को लेकर अटकलें पिछले साल तब तेज हो गई थीं, जब रानी मुखर्जी को एक बड़े-से चमकदार हीरे वाली अंगूठी पहने कुछ सार्वजनिक समारोहों में देखा गया था।
आदित्य का तोहफा पहले ही
रानी ने कुछ लोगों से दबी जुबान में कहा भी था कि यह आदित्य की तरफ से दिया गया तोहफा है। बताया जा रहा है कि चोपड़ा और मुखर्जी परिवारों में शादी और इसके जश्न की तैयारियां पूरे जोरों पर हैं।सूत्रों के मुताबिक यह शादी दो रीति-रिवाजों से होगी। पहले बंगाली रिवाजों के साथ विवाह कार्यक्रम संपन्न होगा और उसके बाद पंजाबी ढंग से शादी की जाएगी।
जिसमें जबर्दस्त धमाल होगा और बॉलीवुड संगीत बजेगा। बॉलीवुड समेत अलग-अलग क्षेत्रों की हस्तियों को इसमें शामिल होने का न्यौता भेजा जा चुका है और उनसे अनुरोध भी किया गया है कि इस संबंध में चुप्पी साधे रहें।सूत्रों की मानें तो शादी की तैयारियों का पूरा जिम्मा रानी ने अपने अकेले कंधों पर उठा रखा था और पिछले कुछ में वह समय-समय पर राजस्थान जाकर तैयारियों का जायजा भी ले रह थीं।
चोरी से होगी यह शादी?
सूत्रों के अनुसार रानी ने जितने चोरी-छुपे और जल्दी-जल्दी शादी की तैयारियां की, वह इसका जश्न उतना ही खुल कर मनाएंगी। शादी में देश के हर कोने से रसूखदार मेहमान शामिल होने वाले हैं। पूरी फिल्म इंडस्ट्री भी इस जश्न में शामिल होगी।
बताया जा रहा है कि जिन-जिन जगहों पर जश्न मनाया जाने वाला है वहां से पहले ही प्रशासन और अधिकारियों से इजाजत ले ली गई है क्योंकि बड़े लोगों के आने से उन्हें देखने के लिए बड़ी भीड़ इकट्ठा हो जाने की भी संभावना रहेगी। उल्लेखनीय है कि रानी मुखर्जी हमेशा मीडिया में कहती रही हैं कि वह जब भी शादी करेंगी, बहुत धूमधाम से करेंगी और पूरा जमाना उन्हें देखेगा। वाकई उनकी शादी की तैयारियां इस बात को सच साबित करती दिख रही हैं।
सूत्रों कहना है कि रानी और आदित्य ने बहुत की सोच-समझ कर अपनी शादी की प्लानिंग की है और वह वेलेंटाइन डे को इसकी घोणा कर देंगे। इन दिनों ज्यादातर लोग अपने-अपने वेलेंटाइन सेलिब्रेशन में व्यस्त रहते हैं और इस तरह से सबका ध्यान सिर्फ रानी-आदि पर ही केंद्रित नहीं रहेगा।
तैयार हो गई है आदित्य की ड्रेस
उल्लेखनीय है कि आदित्य चोपड़ा हमेशा लोगों की निगाह में आने से बचते हैं। वे फिल्मी कार्यक्रमों तक में मीडिया में नहीं आते। लेकिन शादी का मौका ऐसा होगा, जब हर निगाह उन पर टिकी होगी।
इस भव्य शादी के लिए रानी और आदित्य की ड्रेस तैयार हो चुकी है। रानी की ड्रेस बॉलीवुड के ड्रेस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने बनाई है। इस शादी के जश्न में शामिल होने के लिए अमिताभ बच्चन से लेकर शाहरुख खान तक तैयारी कर चुके हैं। जो निमंत्रण पत्र भेजे गए हैं, उनमें दर्शनाभिलाशी आदित्य के छोटे भाई उदय चोपड़ा और उनकी गर्लफ्रेंड नर्गिस फाखरी बताए जा रहे हैं। यानी एक और रहस्य से पर्दा उठा।
उल्लेखनीय है कि यह रानी की पहली और आदित्य चोपड़ा की दूसरी शादी होगी। आदित्य की पहली शादी अपनी हाईस्कूल गर्लफ्रेंड पायल खन्ना से 2001 में हुई थी। लेकिन 2009 में लंबे विवाद के बाद दोनों का तलाक हो गया था। इस तलाक की वजह अक्सर रानी मुखर्जी के बताया जाता रहा।