{"_id":"15e31a809872747b029544c18bf712f2","slug":"trouble-could-be-increase-for-salmaan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"7 फरवरी के बाद बढ़ सकती है सलमान की मुसीबत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
7 फरवरी के बाद बढ़ सकती है सलमान की मुसीबत
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर
Updated Tue, 03 Feb 2015 11:58 AM IST
विज्ञापन
काले हिरण शिकार मामले में अवैध हथियार रखने के आरोपी अभिनेता सलमान खान की मुसीबतें 7 फरवरी के बाद कभी भी बढ़ सकती हैं। सलमान के खिलाफ चल रहा यह मुकदमा अपने अंतिम स्तर पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
मामले की अंतिम बहस सोमवार को पूरी हो गई और जोधपुर की निचली अदालत ने अगली तारीख 7 फरवरी दी है। इस तारीख के बाद अदालत कभी भी अपना फैसला दे सकती है।
इस मामले में सरकारी वकील ने सोमवार को अपना पक्ष रख दिया। अब मामले की अंतिम बहस में दोनों पक्ष अपनी बात अदालत में रख चुके हैं।