फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   trailer of bang bang

देखिए बैंग बैंग फिल्म का पहला धमाकेदार ट्रेलर

Mon, 29 Sep 2014 03:25 PM IST
Updated Mon, 29 Sep 2014 03:25 PM IST
विज्ञापन
trailer of bang bang
2 अक्टूबर को रिलीज हो रही बैंग बैंग का पहला ट्रेलर आ गया है। इसके पहले फिल्म के अभी तक छोटे-छोटे दो टीजर आए थे। लगभग 3 मिनट के इस ट्रेलर में एक्शन के कई रंग नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


ट्रेलर में एक्शन के साथ ऋतिक और कैटरीना की लव केमेस्ट्री को भी दिखाने का प्रयास किया गया है। ट्रेलर में कुछ कॉमिक सीन भी हैं। ट्रेलर में दिखाए गए स्टंट सीन सड़क और पानी में फिल्माए गए हैं। ऋतिक रोशन को कई बार ऊंच इमारतों से कूदता हुआ भी दिखाया गया है। 'बैंग बैंग' को टॉम क्रूज की 'नाइट एंड डे' की ऑफिशियल रीमेक माना जा रहा है।
विज्ञापन


बैंग बैंग का ट्रेलर


विज्ञापन
विज्ञापन

और शौकीन्स का ट्रेलर भी

trailer of bang bang

अक्षय कुमार द्वारा बनाई गई कॉमेडी फिल्म शौकीन्स का ट्रेलर भी आ गया है। इस फिल्‍म में अक्षय कुमार का कैमियो रोल भी है। अभिषेक शर्मा द्वारा निर्देशित यह फिल्म बासु चटर्जी की 1982 में आई कॉमेडी फिल्म 'शौक़ीन' का रीमेक है।

अगर फिल्म की कहानी की बात करें तो यह तीन ऐसे बूढ़े व्यक्तियों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो लिसा के पीछे-पीछे घूमते हैं। इन तीन बूढ़े व्यक्तियों का किरदार अनुपम खेर, अन्नू कपूर और पीयूष मिश्रा ने निभाया है।

शौकीन्स का ट्रेलर



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed